विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले Orlando Bloom ने छोड़ी फिल्म; क्रू मेंबर्स में नाराजगी

Published: Thu, 27 Aug 2026 06:08 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी हॉलिवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार थीं, लेकिन फिल्म के उनके को-स्टार ने ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार ने अचानक छोड़ी फिल्म / फोटो- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार ने अचानक छोड़ी फिल्म / फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओरलैंडो ब्लूम ने प्रियंका की फिल्म से किया किनारा

  2. शूटिंग से पहले अचानक फिल्म छोड़ने से मेकर्स को झटका 

  3. वर्कशॉप के बाद जल्द फ्लोर पर जाने वाली थी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के पास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी वह शूटिंग कर रही हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस महेश बाबू के अपोजिट एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगी, तो वहीं दूसरी तरफ उनके पास बड़ी-बड़ी हॉलीवुड मूवीज हैं।

अपनी एक हॉलीवुड फिल्म की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शूटिंग शुरू करने ही जा रही थीं, लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस के को-स्टार ओरलैंडो ब्लूम ने लास्ट मोमेंट पर फिल्म छोड़ दी, जिसने मेकर्स को परेशानियों में डाल दिया है। प्रियंका की कौन सी फिल्म से उनके हॉलीवुड को-स्टार ने किया किनारा, पढ़ें डिटेल्स।

हॉलीवुड एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से पहले छोड़ी 'रिसेट'

प्रियंका चोपड़ा ने मई 2026 में अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'रिसेट' की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म की वर्कशॉप भी खत्म हो गई थी और फिल्म फ्लोर पर जाने ही वाली थी कि उससे पहले ओरलैंडो ब्लूम ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म छोड़ दी है। टीएमजेड की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरलैंडो ब्लूम के अचानक फिल्म छोड़ने के कारण मूवी से जुड़े क्रू-मेंबर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

अब मेकर्स इस सोच में डूबे हुए हैं कि वह इतनी जल्दी प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट किसी अन्य एक्टर को कैसे लेकर आए, जिससे फिल्म की शूटिंग में डिले न हो। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस इंडिपेंडेट प्रोजेक्ट की फंडिंग करने वालों में उनका भी नाम था। ओरलैंडो ब्लूम हॉलीवुड फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। अगर वह इस मूवी से जुड़े रहते तो फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर मिलने और ज्यादा दर्शकों से कनेक्ट करने में मदद मिलती।

Untitled design (73)

प्रियंका चोपड़ा खुद ढूंढ रहीं हैं ओरलैंडो का रिप्लेसमेंट

सोर्स की मानें तो एक्टर के इस लास्ट मोमेंट डिसीजन ने कास्ट और क्रू के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। जहां एक तरफ ओरलैंडो आर्थिक रूप से इस फिल्म पर निर्भर नहीं थे, लेकिन बिहाइंड द सीन्स काम करने वाले थे। एक्टर के अचानक लिए गए इस फैसले से लोगों में काफी नाराजगी है।

Screenshot 2026-08-27 180420

ओरलैंडो ब्लूम के फिल्म से अचानक एग्जिट लेने से प्रोडक्शन का काम काफी हैम्पर होने वाला है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जो अपनी फिल्म 'रिसेट' की को-प्रोड्यूसर भी हैं, उन्होंने टीम के साथ मिलकर खुद एक्टर का रिप्लेसमेंट ढूंढना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को नहीं, Akshay Kumar को रातों-रात किया गया था फिल्म से बाहर; 20 साल बाद निर्माता ने खोल राज

यह भी पढ़ें- 'मैं प्यार ही नहीं करती...' Priyanka Chopra ने बताया निक जोनस से शादी के समय उनके लिए क्या था सबसे जरूरी?