Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होली के जश्न में डूबीं Priyanka Chopra, पति निक संग ढोल पर लगाए ठुमके, Mannara Chopra भी आईं नजर

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 10:05 PM (IST)

    Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas के साथ इस बार भारत में होली (Holi 2024) का त्योहार मनाया। इन दिनों प्रियंका भारत में ही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने प ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने पति और परिवार के साथ मनाई होली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने पति और परिवार के साथ मनाई होली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ खेली होली
    2. रंग से भीगे निक ने ढोल पर किया डांस
    3. प्रियंका की होली में मनारा चोपड़ा आईं नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को शान-ओ-शौकत से सेलिब्रेट करने वालों में गिनी जाती हैं। होली का फेस्टिवल तो उनका फेवरेट है। वह हर साल बड़ी धूमधाम से यह त्योहार मनाती हैं। इस बार यह सेलिब्रेशन प्रियंका के लिए और भी खास है, क्योंकि अभिनेत्री मां बनने के बाद पहली बार भारत में इस रंगों का त्योहार मना रही हैं।

    प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही भारत आई थीं और 'रोमन होली' एन्जॉय की थी। इसके बाद निक जोनस (Nick Jonas) ने भी अपनी पत्नी को मुंबई में ज्वॉइन किया था। पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने के बाद आज प्रियंका ने रंगों का त्योहार मनाया।

    प्रियंका चोपड़ा ने भारत में मनाई होली

    'देसी गर्ल' ने इस बार की होली अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट की। इस जश्न में अभिनेत्री की कजिन सिस्टर और 'बिग बॉस 17' फेम मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के होली सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें- RC 17: होली पर Ram Charan का तोहफा, नई फिल्म का किया एलान, 'पुष्पा' डायरेक्टर के साथ उड़ाएंगे गर्दा

    निक और बेटी संग रंग में डूबीं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज से उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक तस्वीर में प्रियंका को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) को गोद में लेकर पोज देते देखा जा सकता है। अभिनेत्री के पीछे लाल रंग में सने निक जोनस भी चश्मा लगाए पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कलर के सलवार-सूट में खूबसूरत लग रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

    प्रियंका ने किया भांगड़ा

    रंग खेलने के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक और फैमिली के साथ ढोल-नगाड़े पर भांगड़ा भी किया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका अपने पति, मनारा और बाकी कजिन्स के साथ ढोल पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। एक फोटो में उन्हें मनारा और बाकी लोगों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में प्रियंका का पूरा परिवार रंग से सराबोर नजर आ रहा है।