यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बॉलीवुड में राजनीति पर Priyanka Chopra के खुलासे के बाद बोले अमाल मलिक- 'हर रोज इसका सामना करता हूं'
Amaal Malik Supports Priyanka Chopra अमाल मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका की बातों की तस्दीक की है और कहा है कि यही वजह है वो ज्यादा बॉलीवुड फिल् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में राजनीति हो रही थी। उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था, जिसकी वजह से प्रियंका को बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का रुख करना पड़ा। इस खुलासे के बाद से सोशल मीडिया में सनसनी मची हुई है।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज उनके सपोर्ट में आ रहे हैं। कंगना रनोट और विवेक अग्निहोत्री के बाद अब म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर अमाल मलिक ने प्रियंका की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि यही वजह है, वो ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं करते।
अमाल मलिक ने गुटबाजी पर साधा निशाना
अमाल ने प्रियंका के इंटरव्यू से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए लिखा- यह कुछ ऐसा है, जिसका मैं हर रोज सामना करता हूं। जब फैंस मुझसे पूछते हैं कि मैं ज्यादा बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करता, अब आप समझ गये होंगे। बॉलीवुड में गुटबाजी, तलवे चाटना और पावरप्ले की सच्चाई जल्दी-जल्दी सामने आनी चाहिए। देखिए, इतनी शानदार महिला के साथ उन्होंने क्या करने की कोशिश की।

बता दें, अमाल मलिक, जाने-माने संगीतकार अनु मलिक के छोटे भाई डब्बू मलिक के बड़े बेटे हैं। अमाल ने 2014 में सोहेल खान की फिल्म जय हो से बतौर म्यूजिक कम्पोजर डेब्यू किया था। फिल्म के तीन गानों का संगीत उन्होंने तैयार किया था। अमाल अब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का संगीत दे रहे हैं। अमाल खुद भी गाने गाते हैं और कई हिट गाने उनके नाम हैं।
खबरें और भी
कंगना रनोट ने क्या कहा
प्रियंका का इंटरव्यू वायरल होने के बाद कंगना ने ट्विटर पर उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा था कि अपने दम पर आगे बढ़ रही एक महिला को बॉलीवुड छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया। कंगना ने करण जौहर का जिक्र करते हुए लिखा कि हर कोई जानता है, उन्होंने प्रियंका को बैन कर दिया था। करण के साथ उनके संबंध बिगड़ने को मीडिया ने खूब उछाला। कंगना ने इसके बाद करण को इंडस्ट्री की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया।
विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- जब कोई बड़ा इंसान किसी को सताता है, कुछ झुक जाते हैं, कुछ समर्पण कर देते हैं। कुछ छोड़कर चले जाते हैं। कुछ ड्रग्स में फंस जाते हैं। कुछ ने जिंदगी भी खो दी। इस असम्भव दिखने वाले बुलीज के गैंग को छोड़कर कुछ ही सफलता पाते हैं। वही, असली जीवन में भी सितारे होते हैं।
प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में लीड रोल में नजर आएंगी, जो 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है।