विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raha Kapoor के बाद प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती हुईं वायरल, क्यूटनेस देख पापा निक जोनस हार बैठे दिल

Published: Mon, 03 Jun 2024 08:14 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी अक्सर अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं। अब एक्ट्रेस ने बेटी ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की क्यूट फोटो, (X Image)
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की क्यूट फोटो, (X Image)

HighLights

  1. प्रियंका संग मालती की क्यूट बॉन्डिंग
  2. पापा निक ने लुटाया प्यार
  3. प्रियंका की आने वाली फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा कपूर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट से पापा को किस करते हुए उनका क्यूट वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्वीन मालती मैरी भी भी अपने क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी संग घूमने- फिरने के वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने यॉट का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक्ट्रेस मालती संग मस्ती करते हुए नजर आई थीं। वहीं, अब उन्होंने बेटी संग एक नई फोटो शेयर की है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा का हाथ मांगने के लिए निक जोनस को करनी पड़ी थी मशक्कत, मां मधु को दिया था स्पेशल ट्रीटमेंट

प्रियंका संग मालती की क्यूट बॉन्डिंग

प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी संग अपने बेडरूम की फोटो पोस्ट की। तस्वीर में मां- बेटी ट्विनिंग करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और मालती दोनों ने एक ही फैब्रिक का नाइट सूट पहना हुआ है। एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई हैं, तो वहीं मालती उनके पेट पर चढ़कर बैठी हुई हैं। बेटी की इस शरारत को देखकर प्रियंका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

पापा निक ने लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी बनाई और निक जोनस को टैग करते हुए कहा- तुम्हारी याद आ रही है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर निक जोनस ने भी रिएक्ट किया और कमेंट करते हुए कहा, "मेरी पूरी दुनिया।"

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: हाई हील्स बनी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुश्मन, फोटोशूट के बीच बाल बाल बचीं एक्ट्रेस

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा बैक- टू- बैक काम को लेकर बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक और नए प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स में 'एंडिंग थिंग्स' भी शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल निभा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास हेड ऑफ स्टेट (Heads of State) भी है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ दिखाई देंगी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।