Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल का सफर, अनगिनत फिल्में और स्टारडम; प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी जर्नी, हुईं इमोशनल

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनने तक के अपने 25 साल के सफर को शेयर किया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना 25 सालों का सफर/ फोटो- Instagram

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना 25 सालों का सफर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 2000 के दशक के बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर ग्लोबल मंच तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर सफलता का परचम लहराने वाली फैंस की 'देसी गर्ल' ने हाल ही में अपने शानदार 25 साल के सफर की कई झलकियां दिखाई।

    साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर आज इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने तक के इस लंबे सफर को याद करते हुए, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा काफी इमोशनल हो गईं।

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना 25 सालों का सुहाना सफर

    प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इसमें उन्होंने अपने बचपन और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद के सफर का एक कोलाज बनाया और बचपन में खुद से किए गए सवालों के जवाब लिखे।

    प्रियंका ने दो फोटोज शेयर कीं, जिनमें एक तरफ उनके बचपन की फोटो है जिस पर लिखा है, 'मिस वर्ल्ड और मैं?'। वहीं, दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना हुआ है और लिखा है, "मेरी जिंदगी बदल गई, जब मैंने 18 की उम्र में यह ताज पहना।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'शब्दों में बयां कर पाना...' Asha Bhosle के निधन पर बेहद भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, लिखी दिल की बात

    priyankachopra_1776330607_3876462286584264036_178537482

    दूसरी स्लाइड में प्रियंका ने लिखा, "क्या मैं कभी विदेश जा पाऊंगी??? और आज मैं बाहरी देशों में अपना करियर बना रही हूं।" तीसरी स्लाइड में लिखा, "क्या मैं फिल्मों में काम करूंगी और उन्हें बनाने में मदद करूंगी? और आज मैंने उन फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई है, जिन्हें मैंने खुद प्रोड्यूस किया।"

    चौथी स्लाइड में प्रियंका ने अपने पिता के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह कश्मीर ट्रैवल कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि अब पूरी दुनिया घूमने के बाद भी उन्हें 'जेट लैग' नहीं होता है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    बचपन में इन सवालों के मांगती थीं खुद से जवाब

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डाली गई इस पोस्ट के माध्यम से फैंस को यह बताया कि बचपन में वह अक्सर जिन सपनों के सच होने पर डाउट (संदेह) करती थीं, आज वही सपने बड़े होकर हकीकत में बदल गए हैं।

    जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक पर एक ट्रेंड चल रहा है, जहां लोग अपनी करंट जनरेशन और अपने माता-पिता के समय व अपने बचपन के बीच तुलना करते हुए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी ट्रेंड का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा भी बनी हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "मुझे यह ट्रेंड काफी पसंद आया।"

    priyankachopra_1776330607_3876462288673043720_178537482

    प्रियंका चोपड़ा की जर्नी ने फैंस को किया इमोशनल

    18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का क्राउन जीतने से लेकर ग्लोबल आइकॉन बनने तक के प्रियंका चोपड़ा के इस सफर ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह कितनी प्यारी और भावुक कर देने वाली जर्नी है। भगवान आपको हमेशा प्रोटेक्ट करें, हमें आप पर बहुत गर्व है।"  दूसरे यूजर ने लिखा, "आप सच में लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन और मोटिवेशन हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है कि मालती बिल्कुल आप पर गई है।"  एक अन्य यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "आपने खुद के लिए क्या शानदार लाइफ बनाई है।"

    यह भी पढ़ें- गोल्डन टेंपल में प्रियंका चोपड़ा की सादगी के मुरीद हुई श्रद्धालु, रात 12 बजे शूटिंग के बाद माथा टेकने पहुंचीं