Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नम आंखें और मुस्कान के साथ Priyanka Chopra ने शेयर किया वीडियो, इमोशनल ब्रेकडाउन से जूझते दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 02:07 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैंस के साथ अपनी छोटी- बड़ी हर अपडटे शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की त ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, (Instagram Image)
    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, (Instagram Image)

    HighLights

    1. वायरल हुआ प्रियंका चोपड़ा का वीडियो
    2. इमोशनल नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
    3. ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही हैं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। एक्ट्रेस इन दिनों काम को लेकर बेहद बिजी चल रही हैं। यहां तक कि उन्होंने अपना बर्थडे भी घर से दूर मनाया। वहीं, अब ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका अपने इमोशंस के साथ जूझते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का ये इमोशनल ब्रेकडाउन चिंता में डालने वाला है।

    प्रियंका चोपड़ा उन स्टार्स में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शूटिंग सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो एक्शन सीक्वेंस की लग रही थी, क्योंकि प्रियंका की चेहरे और बॉडी पर खून लगा हुआ था। वहीं, अब उनका इमोशनल वीडियो सामने आया है।

    क्या इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजरीं एक्ट्रेस

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। जहां एक्ट्रेस फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ कहा तो नहीं, लेकिन उनकी आंखें नम नजर आईं और वो बेहद परेशान नजर आईं। एक्सप्रेशन ये साफ है कि वह किसी गहरे दर्द या तनाव से गुजर रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज बस इसे महसूस कर रही हूं, मोटीवेटेड रहो।'

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को निक जोनस ने देसी स्टाइल में दिया बर्थडे सरप्राइज, पार्टी का मेन्यू देख रह जाएंगे हैरान

    तनाव में नजर आईं एक्ट्रेस

    वीडियो में प्रियंका को आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है, जिससे ये साफ है कि वह किसी गहरे दर्द या तनाव से गुजर रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो के जरिए यह संदेश दिया है कि इमोशनल ब्रेकडाउन किसी भी इंसान के जीवन का हिस्सा हो सकता है और इसे छुपाने की बजाय, इसे महसूस करना और स्वीकार करना चाहिए।

    खबरें और भी

    मजबूत शख्सियत हैं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई ऊंचाइयों को छुआ है, लेकिन इस वीडियो से ये साफ है कि उनकी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। उनकी ये ईमानदारी और खुलापन फैंस के लिए उन्हें और भी खास बनाता है। प्रियंका न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक मजबूत और ईमानदार इंसान भी हैं, जो अपने फैंस के साथ अपनी असली जिंदगी के पहलुओं को साझा करने से नहीं कतरातीं।

    यह भी पढ़ें- 'मैं अकेली और डरी हुई थी', बॉलीवुड में सफल करियर छोड़ हॉलीवुड में संघर्ष करने पर छलका Priyanka Chopra का दर्द