Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शूटिंग के बीच Priyanka Chopra ने लाडली के साथ यॉट पर उठाया वीकेंड का लुत्फ, मालती मैरी का क्यूट वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:53 AM (IST)

    Priyanka Chopra अपनी आगामी फिल्म द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच प्रियंका अपनी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Mar ...और पढ़ें

    बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बिताया खूबसूरत पल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बिताया खूबसूरत पल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ब्लफ की शूटिंग कर रहीं प्रियंका चोपड़ा
    2. प्रियंका चोपड़ा ने यॉट पर मनाई छुट्टी
    3. बेटी मालती के साथ प्रियंका ने शेयर किया वीडिये

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉन सीना (John Cena) के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' (Heads of State) की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कमर कस ली है। वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी।

    हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने 'द ब्लफ' (The Bluff) की शूटिंग पूरी की है। दूसरी ओर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी आगामी फिल्म 'पावर बैलड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उनकी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपनी मां प्रियंका के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

    प्रियंका ने बेटी के साथ मनाया वीकेंड

    प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' से फुरसत मिलते ही अपनी बेटी मालती के साथ टाइम बिताने निकल पड़ती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने फिल्म की टीम और बेटी के साथ रविवार का लुत्फ उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक यॉट पर एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने इवेंट में पहना 200 कैरेट हीरे का हार, बनने में लगे थे 100 से भी ज्यादा दिन

    मोनोकिनी में दिखीं मालती

    वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी फिल्म की टीम और बेटी मालती के साथ यॉट पर चिल कर रही हैं। व्हाइट को-ऑर्ड ड्रेस में देसी गर्ल गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, उनकी बेटी पिंक ड्रेस में क्यूट दिख रही हैं। एक जगह वह मोनोकिनी पहने समंदर किनारे खेलती दिख रही हैं। 

    खबरें और भी

    'द ब्लफ' की टीम के साथ जुड़कर खुश देसी गर्ल

    प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हों। हम अपने परिवारों और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, सोचते हैं, खाते हैं और उस कला में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, "यह सब तब और आसान हो जाता है, जब आपके आसपास लोग खुश, डेडिकेशन से भरे हुए और अपने काम में बेस्ट होते हैं। यहां एक नई शुरुआत है। अमेजिंग लोगों को एक साथ लाने के लिए फ्रैंक ई फ्लावर्स और रूसो ब्रदर्स का धन्यवाद।" उन्होंने यह भी बताया कि वह यहां तीन महीने के लिए 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- विदेश में हुई Priyanka Chopra की बेइज्जती, टीवी होस्ट ने एक्ट्रेस का नाम बिगाड़ कर कह दी ये बात, भड़के फैंस