विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉरर फिल्मों का सबसे खूंखार शैतान 'सामरी', बॉलीवुड से अचानक हुआ गायब... सालों से कहां गुम है एक्टर?

Published: Mon, 08 Sep 2025 01:43 PM (IST)

आपको हॉलीवुड फिल्म पुराना मंदिर (Purana Mandir) का खूंखार राक्षस सामरी (Saamri) याद है? अपने ऊंचे कद और अपने डरावने ...और पढ़ें

हॉरर फिल्मों में भूत बनकर मशहूर हुआ था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हॉरर फिल्मों में भूत बनकर मशहूर हुआ था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पुराना मंदिर से मिली थी एक्टर को पहचान
  2. रियल लाइफ में भी देख डर जाते थे लोग
  3. खलनायक बन सालों तक किया था राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म में चाहे जितने बड़े-बड़े हीरो रख लो, लेकिन वह बिना खलनायक के अधूरी ही रहती है। हिंदी सिनेमा में न जाने कितने ऐसे खलनायक रहे कि उन्हें देखने भर से दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। सिनेमा में एक ऐसा ही खलनायक और हॉरर फिल्मों का राक्षस था जिसे ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन देख लोगों की रूह कांप जाती थी। 

यह अभिनेता थे अनिरुद्ध अग्रवाल जो पुराना मंदिर और बंद दरवाजा जैसी हॉरर फिल्मों में राक्षस और भूत बने। रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर हॉरर फिल्मों का चेहरा अनिरुद्ध बन गए थे। उन्होंने बॉलीवुड का सामरी (Saamri) कहा जाता था। यह नाम उन्हें पुराना मंदिर (Purana Mandir) फिल्म से मिला था जिसे रामसे ब्रदर्स ने बनाया था। आज यह अभिनेता कहां और क्या कर रहे हैं, यह जानने से पहले उनके बारे में दिलचस्प बातें जान लें।

इंजीनियर थे एक्टर 

20 दिसंबर 1949 को देहरादून में जन्मे हॉरर फिल्मों के सामरी उर्फ अनिरुद्ध अग्रवाल एक IIT ग्रेजुएट हैं। जी हां, उन्होंने IIT रुड़की सिविल इंजीनियरिंग की थी। आपको शायद ही पता हो कि एक्टिंग से पहले अभिनेता ने बतौर इंजीनियर काम किया। जब वह मुंबई आए तो उनका लक्ष्य इंजीनियरिंग में काम करना था, लेकिन फिर किस्मत एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई क्योंकि पिता के प्रेशर में वह इंजीनियर तो बन गए लेकिन मन तो एक्टिंग में लगा हुआ था।

Photo Credit - X

बीमारी बन गई नई पहचान

जब अनिरुद्ध जॉब के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर्स के स्टूडियो में चक्कर काट रहे थे, उस वक्त उन्हें एहसास हुआ कि उनके हाथ पैर की उंगलियां बढ़ रही हैं, आवाज बदल रही है। हार्मोनल बदलाव आ रहा है। चेकअप कराने पर पता चला कि उन्हें पिट्यूटरी ग्रंथि के पास एक ट्यूमर था। उन्हें लगा कि उनका एक्टर बनने का सपना टूट जाएगा, लेकिन फिर उनके हाथ पुराना मंदिर में सामरी का कैरेक्टर लगा।

Photo Credit - X

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था-

मेरा चेहरा ऐसा है। उन्हें मुझ पर मेकअप लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। मैं सबके लिए एक डरावना चेहरा बन गया।

रामसे ब्रदर्स ने भी यही कहा था कि पुराना मंदिर में सामरी के कैरेक्टर के लिए अनिरुद्ध का मेकअप नहीं किया गया था। उनका कहना था- 

अनिरुद्ध का चेहरा बिना मेकअप के भी बिल्कुल अलग था। आज अगर आप उसे सड़क पर चलते हुए देखें तो लोग मुड़कर उसे देखेंगे। वह हमारे लिए बिल्कुल सही था।

फिल्मों से निकाले गए एक्टर?

पुराना मंदिर की सक्सेस के बाद अनिरुद्ध सिनेमा के खूंखार शैतान बन गए थे जिन्हें रियल लाइफ में भी लोग देखकर डर जाते थे। वह बंद दरवाजा, 3D सामरी, मेला समेत तमाम फिल्मों में अपनी प्रेजेंस से लोगों का दिल जीता। वह हॉलीवुड फिल्मों सच अ लॉन्ग जर्नी और द जंगल बुक में भी नजर आए। सालों इंडस्ट्री पर राज करने के बाद एक रोज उन्हें इंडस्ट्री से बेदखल कर दिया गया। इस बारे में एक्टर ने कहा था- 

एक समय के बाद मुझे इंडस्ट्री से निकाल दिया गया। बहुत से लोग बहुत संघर्ष करते हैं। मुझे फिल्में तो मिलीं, लेकिन वे हमेशा नियमित रूप से नहीं मिलती थीं। मुझे नियमित वेतन भी चाहिए था। मुझे कोई पछतावा नहीं है, कोई गुस्सा या कुछ भी नहीं। मैं और अभिनय करना चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं था। मैं कहीं बैकग्राउंड या भीड़ में खोया हुआ एक पब्लिक फिगर हूं। 

कहां और क्या कर रहे हैं अनिरुद्ध अग्रवाल?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इन दिनों अनिरुद्ध अग्रवाल और उनकी पत्नी मुंबई में रहते हैं। उनके बच्चे (बेटा और बेटी) ओवरसीज में सेटल हैं। अभिनेता ने कुछ साल पहले कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया था। आखिरी बार उन्हें विल्सन लुईस निर्देशिक मल्लिका (2010) में सामरी के रोल में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- First Horror Movie: सिर्फ 9 लाख रुपये में बनी थी भारत की पहली हॉरर फिल्म, बजट से 10 गुना ज्यादा की थी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।