Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Raakh की 'सुमन'? ब्यूटी में Dhurandhar की 'येलिना' से भी हैं दो कदम आगे

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 11:55 AM (IST)

    Who is Raakh Suman: वेब सीरीज राख में सुमन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लिया है। ...और पढ़ें

    राख सीरीज की सुमन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राख सीरीज की सुमन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. ओटीटी पर चर्चा में वेब सीरीज राख

    2. राख में सुमन बनी है ये एक्ट्रेस

    3. रियल लाइफ में हैं बेहद खूबसूरत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर लेटेस्ट वेब सीरीज राख को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर इस क्राइम थ्रिलर सीरीज ने फैंस का दिल जीत लिया है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। 

    खासतौर पर राख में 16 साल की लड़की सुमन अरोड़ा का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस के बारे में खूब बात हो रही है। अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया है। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं।

    राख की सुमन अरोड़ा कौन?

    वेब सीरीज की राख की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे बड़े अपराधी रंगा और बिल्ला से प्रेरित है, जिसमें उन दो बच्चों की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्हें इन दोनों खूंखार अपराधी ने बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया था। उनमें एक लड़की भी शामिल था, जिसके किरदार का नाम राख में सुमन दिखाया गया। 

    यह भी पढ़ें- Prime Video पर धुआं काट रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, दिल दहला देगा Crime Thriller का क्लाईमेक्स

    dvyaa_sharma_1781284762_3918022966477682557_37330085622

    सुमन का रोल एक्ट्रेस दिव्या शर्मा ने प्ले किया है, जो मुंबई में रहती हैं। बतौर बाल कलाकार दिव्या सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। राख सीरीज में दिव्या की लोकप्रियता में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है।

    खबरें और भी

    dvyaa_sharma_1730129225_3488899276430936610_37330085622

    जिस तरह से इस सीरीज में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ी है, उसकी प्रशंसा हर तरफ हो रही है। इतना ही नहीं दिव्या शर्मा की सादगी और नेचुरल ब्यूटी भी हर किसी को पसंद आ रही है।

    dvyaa_sharma_1728757958_3477396255674162961_37330085622

    ऐसे में बेबाक खूबसूरती के मामले में दिव्या धुरंधर की येलिना यानी एक्ट्रेस सारा अर्जुन से भी दो कदम आगे निकलती दिख रही हैं।

    dvyaa_sharma_1780912950_3914902983954463386_37330085622

    इसका अंदाजा आप दिव्या के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आलम ये है कि फिलहाल दिव्या अपने किलर लुक्स को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। 

    इन सीरीज में भी आई नजर 

    सिर्फ राख वेब सीरीज ही नहीं बल्कि बतौर एक्ट्रेस दिव्या शर्मा प्राइम वीडियो की एक और मशहूर सीरीज ग्राम चिकित्सायल में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में उन्होंने जूही की भूमिका को अदा किया था। माना जा रहा है कि राख की सफलता के बाद बतौर एक्ट्रेस दिव्या को अभी और भी कई अवसर मिलने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें- Raakh: खूंखार विलेन 'बाबू' ने बड़े स्टार्स से चुराई लाइमलाइट, लोगों को हुई नफरत; आकाश मखीजा के इम्तिहान की कहानी