Raakh: खूंखार विलेन 'बाबू' ने बड़े स्टार्स से चुराई लाइमलाइट, लोगों को हुई नफरत; आकाश मखीजा के इम्तिहान की कहानी
प्राइम वीडियो की सीरीज 'राख' में बाबू का किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा ने बड़े सितारों के बावजूद लाइमलाइट बटोरी। रंगा-बिल्ला केस पर आधारित इस सीरीज मे ...और पढ़ें
-1781705011896_m.webp)
HighLights
आकाश मखीजा ने 'राख' में बाबू का किरदार निभाया
उनके अभिनय ने बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया
अभिनेता बनने के लिए 12 साल का संघर्ष किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो (Prime Video) की सीरीज 'राख' (Raakh) इन दिनों खूब चर्चा में है। सीरीज की कहानी रंगा-बिल्ला केस (Ranga-Billa Case) पर आधारित है, जिसके तहत 1978 में भाई-बहन गीता और संजय चोपड़ा का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी गई थी।
यूं तो सीरीज में कई बड़े सितारे जैसे सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश के तौर पर अली फजल, बच्चे सुमन और साहिल की मां के तौर पर सोनाली बेंद्रे और उनके पति के किरदार में आमिर बशील नजर आए लेकिन सारी लाइम लाइट रंगा और बिल्ला के किरदार से प्रेरित किरदार निभाने वाले बाबू और रज्जो ले गए।
यह भी पढ़ें- 'रंगा बिल्ला' के कारण Dharmendra ने Bobby Deol को किया था नजरबंद, सीरीज Rakh में दिखी अपराधियों की कहानी
आकाश मखीजा ने निभाया है बाबू का रोल
सीरीज में बाबू का किरदार आकाश मखीजा और रज्जो का किरदार रमनदीप यादव ने निभाया है। ये पूरी सीरीज आपको भीतर तक झकझोर कर रख देगी जिसमें ये दोनों मिलकर एक अपहरण की साजिश रचते हैं और बच्चों को बुरी तरह मार डालते हैं।

सीरीज में ये किरदार इतनी गहराई से गढ़े गए हैं कि देखने वालों को इनसे नफरत ही हो जाए। बात अगर बाबू उर्फ आकाश मखीजा की करें तो आकाश को 'सरगम की साढ़े साती' और 'हर मर्द का दर्द' जैसे टीवी शो में अपने किरदारों के लिए जाने जाता हैं। इसके अलावा उन्होंने क्राइम पेट्रोल में भी कुछ छोटे-मोटे रोल किए हैं। आकाश जब 6 साल के थे तभी उन्होंने एक्टर बनने की ठान ली थी।
खबरें और भी
6 साल की उम्र से बनना चाहते थे अभिनेता
हालांकि इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन न होने की वजह से उन्हें बहुत परिश्रम करना पड़ा। उन्होंने 12 साल संघर्ष किया सिर्फ और सिर्फ इस उम्मीद में कि एक दिन उनके आंगन में भी सूरज चमकेगा और आज राख की रिलीज ने उन्हें वो पहचान और पॉपुलैरिटी दिला दी है। इसके अलावा वो निरमल पाठक की घर वापसी में भी नजर आ चुके हैं। इन 12 सालों में आकाश ने कई बार रिजेक्शन झेला लेकिन कभी भी हार नहीं मानी और हमेशा एक उम्मीद लेकर आगे बढ़े। आज ये उनकी मेहनत का नतीजा ही उन्हें यहां तक लेकर आया है।
-1781705458711.jpg)
हाल ही में उन्हें प्राइम वीडियो के शो 'ग्राम चिकित्सालय' में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक ग्रामीण और केयरटेकर 'गोबिंद' का किरदार निभाया है। TVF द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक ने काम किया है।