Raghav Juyal ने Shah rukh Khan की King में विलेन के किरदार पर किया रिएक्ट, बोले- 'झूठ बोल रहे हैं लोग...'
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में विलेन की भूमिका निभाने की अफवाहों पर राघव जुयाल ने प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें
-1785514127769_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। इसकी कहानी और किरदारों को लेकर लगातार नई-नई अफवाहें सामने आती रहती हैं और फैंस इसकी हर एक छोटी से छोटी डिटेल जानना चाहते हैं।
हाल ही में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्टर राघव जुयाल फिल्म के मुख्य विलेन के तौर पर नजर आएंगे। अब फाइनली एक्टर ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
राघव जुयाल ने बताया कैसी है किंग?
राघव इन दिनों अपनी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर बात की। फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार करते हुए, उन्होंने इशारा किया कि दर्शकों को ऐसी कहानी देखने को मिल सकती है जो अब तक सामने आई खबरों से बिल्कुल अलग होगी।
-1785514543143.jpg)
फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, राघव ने फ्री प्रेस जर्नल से कहा, 'ये बिल्कुल, सरसर झूठ है क्योंकि, ऐसा कुछ नहीं है। यह बहुत अलग बात है। यह एक बहुत ही अलग कहानी है और एक बहुत ही अनोखी कहानी है। वो जब फिल्म देखेंगे आप, तभी आपको उसका इल्म होगा कि क्या है वो क्या नहीं।'
View this post on Instagram
क्या रोल निभाने वाले थे राघव
पहले ऐसी खबरें थीं कि राघव फिल्म के मुख्य विलेन में से एक का रोल निभाएंगे। अफवाहों के मुताबिक, उन्हें जैकी श्रॉफ के बेटे का रोल करना था और शाह रुख खान के युवा किरदार से उनका सामना होना, जिससे वे मुख्य विलेन में से एक बन जाते। हालांकि, राघव के हालिया बयानों ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।
प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ बताए बिना, एक्टर ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के विजन की तारीफ की और इशारा किया कि फिल्म का ट्रीटमेंट दर्शकों को हैरान कर देगा। राघव ने शाह रुख खान की किंग को बहुत ही यूनीक फिल्म बताया।