Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raha Kapoor के बर्थडे पर मम्मी Alia और पापा Ranbir ने मीडिया में बांटा केक, देखें सेलिब्रेशन का वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 08:17 PM (GMT+05:30)

    Raha Kapoor Birthday कपूर परिवार की सबसे छोटी और लाडली राहा कपूर आज यानी 6 नवंबर को पूरे एक साल की हो गई हैं। आलिया और रणबीर कपूर आज अपनी बेटी का बर्थ ...और पढ़ें

    राहा कपूर का बर्थडे बैश (Photo Instagram)
    राहा कपूर का बर्थडे बैश (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपनी लाडली बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पूरा कपूर और भट्ट परिवार शामिल हुआ। मम्मी आलिया भट्ट ने राहा की कुछ फोटो शेयर करते हुए अपनी लाडली को जन्मदिन की बधाई भी दी।

    पैपराजी संग राहा का बर्थडे सेलिब्रेशन

    कपूर परिवार की सबसे छोटी और लाडली राहा आज यानी 6 नवंबर को पूरे एक साल की हो गई हैं। आलिया और रणबीर कपूर आज अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं अब इस कपल ने वास्तू हाउस के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स के बीच राहा का केक कटवाया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने शेयर की 'बेबी टाइगर' की अनदेखी तस्वीरे, राहा के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    इस वीडियो में रणबीर कूपर के केयरटेकर केक लेकर पैपराजी के पास पहुंचते हैं और सभी राहा को बर्थडे विश करते हुए केक कट करते हैं। इस वीडियो को फोटोग्राफर वीरेंद्र चावला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    आलिया भट्ट का पोस्ट

    बेटी के जन्मदिन पर मम्मी आलिया कुछ पोस्ट न करे ऐसा तो हो नहीं सकता है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी राहा कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर हैं। पहली फोटो में राहा अपने बर्थडे केक के साथ नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा, हमारी खुशी, हमारा जीवन.. हमारी रोशनी। ऐसा लगता है, जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रही थी। कहने को कुछ नहीं है, केवल इतना है कि हम आपको अपने जीवन में पाकर बहुत खुश हैं। जन्मदिन मुबारक हो बेबी टाइगर...हम तुम्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं'।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    पार्टी में पहुंचा पूरा कपूर और भट्ट परिवार

    यह भी पढ़ें- Ranbir- Alia Daughter Raha Birthday: राहा के पहले बर्थडे को दादी-नानी ने बनाया खास, फोटो के साथ लिखा ये मैसेज

    आलिया भट्ट की बेटी की बर्थडे पार्टी में मासी शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, नाना महेश भट्ट , नानी सोनी राजदान , बुआ करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भाई तैमूर अली खान, जेह अली खान और दादी नीतू कपूर शामिल हुई।