यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Roy का खुलासा, कहा- ब्रेन स्ट्रोक होने पर पूजा भट्ट और ना ही महेश भट्ट ने की मदद करने की कोशिश
Rahul Roy Mahesh Bhatt Brain Stroke राहुल रॉय ने ब्रेन स्ट्रोक को लेकर एक नया इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि जब वह अस्पताल में थे त ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rahul Roy Mahesh Bhatt Brain Stroke: फिल्म अभिनेता राहुल रॉय ने अब एक नए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था तो न तो महेश भट्ट और न ही पूजा भट्ट उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था।
राहुल रॉय किस फिल्म से उभरकर सामने आए है?
राहुल रॉय अपनी डेब्यू फिल्म आशिकी से उभरकर सामने आए है। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और यह फिल्म 1991 में आई थी। यह एक कल्ट म्यूजिकल रोमांस फिल्म बन गई थी। इसके बाद, उन्होंने महेश भट्ट के साथ 1992 में आई जुनून में काम किया। इसके बाद वह महेश की बेटी पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी 2019 में आई कैबरे में काम किया था। यह ZEE5 पर रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी।
राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक होने पर किन लोगों ने उनकी सहायता की?
राहुल रॉय को मुंबई में एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि करिश्मा कपूर, मनीषा कोइराला और रवीना टंडन जैसी उनकी को-एक्टर्स ने भी उनसे संपर्क नहीं किया था लेकिन उन्हें ऐसे लोगों से मदद मिली, जिनसे उन्हें उम्मीद नहीं थी। इसमें सलमान खान का नाम शामिल है।
राहुल रॉय की बहन ने सलमान खान पर क्या कहा है?
सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में, राहुल रॉय ने कहा कि संकट के दौरान महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन या मनीषा कोइराला में से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। इसपर उनकी बहन प्रियंका रॉय ने कहा,
खबरें और भी
"यह भी ठीक है लेकिन देखो घर से भी किसी का फोन नहीं आया। उनका जुड़वां भाई मेरे साथ था। ये चलता है। यह ठीक है। मैंने इसे यही सिखाया है। पहले इसे थोड़ा-सा था। आपको बस इसे होने देना है। जो आए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। भले ही सलमान खान को नहीं मालूम था, लेकिन उनको जब पता चला, उसने मुझे फोन किया। मैंने कहा- भाई ठीक है, जैसे ही हमें मौका मिलेगा, हमें उनका ऋण चुकाना होगा। उन्होंने फोन किया और सहायता का ऑफर दिया लेकिन आप उस प्यार को नहीं चुका सकते। हम पैसे को तो वापस कर देंगे।"