Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 32: मानेगा नहीं पटनायक! गिरकर फिर उठी Ajay Devgn की फिल्म, 32वें दिन किया धांसू कमबैक

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:04 PM (IST)

    Raid 2 Box Office Collection Day 32 अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। वीकडे में फिल्म के कलेक्शन में छोड़ी सुस्ती जरूर आई ...और पढ़ें

    अजय देवगन की रेड 2 का 32वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    अजय देवगन की रेड 2 का 32वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. अजय देवगन ने निभाया अमय पटनायक का रोल
    2. 1 मई को रिलीज हुई थी फिल्म
    3. कितना रहा 32वें दिन का कलेक्शन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 (Raid 2) अपने पांचवे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। ये दर्शकों का प्यार और अजय देवगन की फिल्मों का क्रेज ही है कि फिल्म अपने 32वें दिन भी नई रिलीज फिल्मों को टक्कर दे रही है। फिल्म को वीकेंड पर जबरदस्तबूस्ट मिला है। इस क्राइम थ्रिलर ने आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है।

    आने वाले दिनों में इस फिल्म से होगा मुकाबला

    लेकिन आने वाले हफ्ते में फिल्म के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है। ठीक 5 दिनों में तूफान आने वाला है क्योंकि हाउसफुल 5 (Housefull 5) रिलीज होने वाली है। बड़ी स्टार कास्ट और कॉमेडी थिलर होने की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आते ही टिकट खिड़कियों पर छा जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Collection Day 30: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का आखिरी दांव, 30वें दिन ‘रेड 2’ ने की इतनी कमाई

    कितना था फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन?

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी तरह लगातार हर बढ़ते दिन पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 95.75 करोड़ रुपये हुआ। दूसरे हफ्ते ये आंकड़ा 40.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीसरे हफ्ते ये 20.5 करोड़ पर आकर बंद हुआ। जबकि चौथे हफ्ते इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब 32वें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं।

    रेड 2 की 32वें दिन की कमाई

    5वें शनिवार को राज कुमार गुप्ता निर्देशित इस फिल्म ने 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। अनुमान के मुताबिक, 31वें दिन रेड 2 ने 1.33 करोड़ की कमाई की। इसे भूल चूक माफ से कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन तमाम बाधाओं के बावजूद, यह सराहनीय है कि क्राइम थ्रिलर ने अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित किया।

    खबरें और भी

    मूवी का कुल कलेक्शन

    इस तरह रेड 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना एक महीना पूरा कर लिया है। अब तक इसने 172.37 करोड़ की कमाई कर ली है। टैक्स सहित, कुल कमाई 203.39 करोड़ हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Collection Day 31: वीकेंड पर पकड़ी रेड 2 ने रफ्तार! 31वें दिन की कमाई देख खुद हैरान हो जाएंगे अजय देवगन