यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत की सबसे महंगी फिल्म, पहली बार विदेश में हुई थी शूटिंग, 20 साल टलने के बाद Raj Kapoor को मिला था 'संगम'
Indian First Movie Shot In Abroad एक दौर था जब फिल्मों की शूटिंग सिर्फ भारत में हुआ करती थी। उस वक्त न ज्यादा बजट हुआ करता था और ना ही विदेश में शूटिं ...और पढ़ें

HighLights
- राज कपूर ने बनाई थी सबसे महंगी फिल्म
- संगम को बनाने में राज कपूर के छूट गए थे पसीने
- 20 साल टलने के बाद राज कपूर बना पाए थे संगम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। First Indian Movie Shoot In Abroad: आज के जमाने में ज्यादातर फिल्मों को विदेशों में शूट किया जाता है। चाहे बजट ज्यादा हो या कम, फिल्मों में विदेश में एक न एक सीन जरूर शूट होता है। कम फिल्में हैं जो सिर्फ भारत में फिल्माई गईं। हालांकि, एक दौर था, जब फिल्मों को सिर्फ भारत में फिल्माया जाता था। उस दौर में विदेशों में शूट करने का न तो बजट था और ना ही कोई झंझट करता था। हालांकि, राज कपूर ने यह इतिहास भी बदल दिया।
अभिनय, निर्देशन हो या फिर प्रोडक्शन, राज कपूर (Raj Kapoor) ने हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित की है। राज कपूर को ट्रेंड सेटर कहा जाता था। क्लासिक मूवीज के लिए मशहूर राज कपूर ने भारत में फिल्मों को शूट किए जाने का ट्रेंड भी बदल दिया था। वो राज कपूर ही थे, जिन्होंने पहली भारतीय फिल्म का निर्देशन विदेश में किया था।
विदेश में फिल्माई गई पहली भारतीय फिल्म कौन सी थी?
भारत की पहली फिल्म जिसे विदेश में शूट किया गया था, वो संगम थी। यह 1964 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। पुरजोर कहानी के साथ राज कपूर, विजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार की तिकड़ी ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को बनाने में 20 साल का वक्त लग गया था। राज कपूर को इसे बनाने का आइडिया 40 के दशक में आया था, लेकिन यह पर्दे पर 60 के दशक में उतर पाई थी।
Photo Credit- NFDC (X)
संगम की शूटिंग कहां हुई थी?
राज कपूर की संगम को भारत में तो शूट किया ही गया था, पहली बार विदेश में फिल्म का सेट तैयार हुआ था। फिल्म के कई सींस लंदन, पेरिस और स्विटजरलैंड समेत कई विदेश में मौजूद खूबसूरत जगहों पर शूट हुई। इस फिल्म के कई सींस दिल्ली में भी फिल्माए गए हैं। यह राज कपूर की विजयंतीमाला के साथ आखिरी फिल्म थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने उस जमाने में करीब 8 करोड़ का बिजनेस किया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- एक ही टेक में शूट हुआ 'प्यार हुआ इकरार हुआ' का छाते वाला सीन, रिलीज के बाद बढ़ गयी थी छातों की बिक्री
दिलीप कुमार की वजह से पोस्टपोन हुई थी संगम
राज कपूर ने 40 के दशक में भी इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। उस वक्त उन्होंने फिल्म का टाइटल घरौंदा (Gharonda) रखा था। वह इस फिल्म में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और नरगिस को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन दिलीप के मना करने के बाद फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी। फिर 60 के दशक के बाद फिर से राज कपूर ने इस फिल्म का निर्माण किया और इसका नाम 'संगम' रखा।
राज कपूर ने पहले ही मन बना लिया था कि अगर राजेंद्र कुमार फिल्म ठुकराएंगे तो वह फिरोज खान को कास्ट कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। संगम राज कपूर के प्रोडक्शन हाउस आरके फिल्म्स के बैनर तले बनी सुपरहिट फिल्मों में शामिल रही। यह फिल्म दुनिया में फिल्मी इतिहास की मेजर क्लासिक मास्टरपीस में से एक है।