Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    90s का वो पॉपुलर गाना जिसके लिए Aamir Khan ने पी थी 1 लीटर शराब, 30 साल से दिल टूटे आशिक का है फेवरेट

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 08:32 PM (IST)

    आमिर खान ने एक फिल्म के गाने को रियल दिखाने के लिए एक लीटर शराब गटक ली थी और फिर जो नाचे वो इतिहास बन गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राजा हिंदुस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई

    2. आमिर खान ने गाने के लिए सच में पी थी शराब

    3. फिल्म राजा हिंदुस्तानी को मिले थे 5 फिल्मफेयर पुरस्कार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) का नाम आईकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया है और ये उस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

    बहुत छोटे बजट में बनी थी फिल्म

    फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी ये वहीं रोमांटिक और फ्रेश वाइब्स देती है जो हर एक आशिक के दिलों को छू जाए। फिल्म का बजट 5.75 करोड़ रुपये था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 73.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना अधिक मुनाफा कमाया था और इसे 5 फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले थे।

     Aamir (39)

    यह भी पढ़ें- 60 साल की उम्र में दुल्हन बनी थीं Aamir Khan की ऑनस्क्रीन 'मां', फेसबुक से मिला पहला प्यार

    आमिर खान ने सच में पी थी शराब

    इसके अलावा इस मूवी के बारे में एक और बड़ा दिलचस्प किस्सा है जोकि काफी वायरल है। राजा हिंदुस्तानी के गाने तेरे इश्क में नाचेंगे की एक अलग फैन फॉलोविंग है। गाने में एक पागल प्रेमी की तरह आमिर खान अपनी प्रेमिका करिश्मा कपूर के सामने नशे में धुत्त होकर पार्टी में हंगामा करना था। अभिनेत्री को ये अहसास दिलाने के लिए कि वो उसे कितना प्यार करता है।

    इस फिल्म के बारे में ये कहा जाता है कि आमिर खान ने नशेड़ी दिखने के लिए एक लीटर दारू पी थी। एक्टर इसके लिए प्रयोग करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने ऐसा किया। अर्चना पूरन सिंह ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में खुद ये बात बताई थी।

    खबरें और भी

    फिल्म के कई और गानें भी हुए पॉपुलर

    इसके अलावा इस फिल्म के अन्य गानों को भी काफी पसंद किया गया। अलका याग्निक, कुमार शानू, उदित नारायण सहित अन्य लोगों द्वारा गाए गए 'पूछो जरा पूछो', 'आए हो मेरी जिंदगी में', 'परदेसी परदेसी' खूब पॉपुलर हुए। राजा हिंदुस्तानी का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था और गीत समीर ने लिखा था।

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Teaser: परिवार की खातिर Sunny Deol ने लिया पाकिस्तान से पंगा, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी