Batwara 1947 Teaser: परिवार की खातिर Sunny Deol ने लिया पाकिस्तान से पंगा, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी
Batwara 1947 Movie: अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

बंटवारा 1947 टीजर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सामने आया फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर
सनी देओल का धांसू अंदाज आया नजर
इस दिन रिलीज होगी बंटवारा 1947 फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता सनी देओल का नाम फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर बीते समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। निर्माता आमिर खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा क्रेज नजर आ रहा है।
जो अब बंटवारा 1947 का लेटेस्ट टीजर रिलीज होने के बाद और अधिक बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के टीजर ने हर किसी का ध्यान खींचा है, जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान की अनदेखी कहानी दर्शाता है।
सामने आया बंटवारा 1947 का टीजर
गुरुवार को आमिर खान फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज किया गया है, जिसका वीडियो एक्स हैडल पर शेयर किया है। इस टीजर में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बीच हुए दंगों की कहानी को सेंटर में रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Batawara 1947 Cast: रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर, सनी देओल-प्रीति जिंटा के दमदार लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

बंटवारा 1947 का यह दिलचस्प और इंटेंस टीजर दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया।
खबरें और भी
When batwara drew lines between people, he chose courage over fear. ✨
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 18, 2026
Watch #Batwara1947 in cinemas this Partition Day, 14th August. #SunnyDeol #PreityZinta #ShabanaAzmi #AliFazal #AbhimanyuSingh #KaranDeol pic.twitter.com/GavF8Upwi7
दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है। हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।
बंटवारा 1947 के इस टीजर में आपको सनी देओल के अलावा फिल्म की अन्य कास्ट की झलक भी देखने को मिलेगी, जिनमे शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार मौजूद हैं।
कब रिलीज होगी बंटवारा 1947
फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर देखने के बाद फैंस के बीच सनी देओल की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई गई है। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म आने वाले 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस मूवी के जरिए सनी देओल लंबे समय से अपने पसंदीदा फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी संग वापसी करने जा रहे हैं।