Raja Shivaji में कितना सच और कितना सिनेमा, क्या वाकई शिवाजी महाराज ने 'वाघ नख' से किया था अफजल खान का खात्मा?
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के एक सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में अफजल खान के मारे जाने को लेकर विवाद है। जानिए क्या है सच... ...और पढ़ें

राजा शिवाजी में दिखा कितना इतिहास। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इसकी वजह फिल्म में 'वाघ नख' सीन दिखाना है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें दिखाया गया है कि शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख), अफजल खान (संजय दत्त) के सामने अपना घातक हथियार 'वाघ नख' दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
जब से 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर जारी हुआ है, फिल्म पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के इस सीन को लेकर बहस छिड़ गई है। यूजर्स का कहना है कि शिवाजी महाराज ने 'वाघ नख' से अफजल खान को मारा था, लेकिन अफजल खान के हमले से पहले तक उन्होंने अपना घातक हथियार छुपाए रखा था।
राजा शिवाजी पर विवाद
सोशल मीडिया पर 'राजा शिवाजी' के सीन पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर इतिहास के साथ छेड़छाड़ क्यों हो रहा है? एक यूजर ने कहा, "ये क्या है रितेश देशमुख? छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल खान को अपना वाघ नख नहीं दिखाया था। उन्होंने इसे छुपाए रखा था और जब तक नहीं निकाला था, जब अफजल ने पहले अटैक नहीं किया। आप इतिहास क्यों बदल रहे हैं?" कई यूजर्स यही सवाल कर रहे हैं।
wtf @Riteishd ??
— Moana (@ladynationalist) April 21, 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj didn't show the “Wagh Nakh” to Afzal Khan beforehand. He kept them hidden and only pulled them out after Afzal attacked first.
Why are you changing the history? pic.twitter.com/2pqvmpGZ3T
रितेश देशमुख का जवाब
बवाल बढ़ने के बाद रितेश देशमुख ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आदरणीय महोदय, कृपया 1 मई को फिल्म जरूर देखें। आपके सवाल का जवाब फिल्म में ही मौजूद है। मुझे उम्मीद है कि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेंगे।"
Respected Sir, pls do watch the film on 1st May.. the answer to your question is there in the movie. I hope you enjoy the film with your friends and family. Jai Shivrai 🙏🏽 https://t.co/RyzDUnpl4x
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 22, 2026
वाघ नख के तथ्य पर एक्सपर्ट्स की राय
एनडीटीवी के साथ बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिस्ट्री डिपार्टमेंट के हेड और प्रोफेसर अनिरुद्ध देशपांडे का मानना है कि फिल्म में दिखाया सीन इतिहास में मौजूद नहीं होगा क्योंकि शिवाजी महाराज ने अपना मिशन छुपाने के लिए हथियार छुपाए होंगे। उन्होंने कहा-
यह मानना बिल्कुल लॉजिकस है कि दोनों हथियार अफजल खान से छिपाकर रखे गए थे। वरना अफजल या तो उस मीटिंग से बाहर निकल जाते या फिर शिवाजी को गले ही नहीं लगाते लेकिन हम बॉलीवुड से तर्क और समझदारी की उम्मीद तो नहीं करते, हैं ना? मुख्यधारा की ऐतिहासिक फिल्में अक्सर इतिहास से ज्यादा काल्पनिक होती हैं। उनका मकसद लोगों की सामूहिक सोच का फायदा उठाकर पैसा कमाना होता है।
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल मगर ने इस बारे में कहा, "यह देखते हुए कि कोई हथियार साथ नहीं लाया गया था, यह सवाल उठता है कि अफजल खान को मारने के लिए आखिर किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था। यह एक तथ्य है कि अफजल खान को छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही मारा था। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि कोई हथियार जरूर छिपाकर साथ ले जाया गया होगा।"
क्या है सच?
हिस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि शिवाजी महाराज ने लंबे-चौड़े और भारी-भरकम अफजल खान को मारने के लिए वाघ नख के साथ-साथ बिछवा का भी इस्तेमाल किया था। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी संभावना कम है कि हमले से पहले शिवाजी महाराज ने अफजल खान को वाघ नख दिखाया। खैर, अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि सच क्या है।