विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

525 दिनों तक सिनेमाघरों में लगातार चली थी Rajendra Kumar की फिल्म, 61 सालों से अटूट है रिकॉर्ड

Published: Wed, 10 Jun 2026 02:57 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के जुबली कुमार रहे अभिनेता राजेंद्र कुमार की एक फिल्म 525 दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी।

राजेंद्र कुमार की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

राजेंद्र कुमार की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 70 हफ्तों से ज्यादा समय तक चली थी ये फिल्म

  2. 61 साल पहले आई थी राजेंद्र कुमार की मूवी

  3. कल्ट फिल्म की कहानी और गाने रहे शानदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेंद्र कुमार हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार थे, जिनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली साबित हुई थीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक मूवी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।

उनमें से एक फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे 61 साल पहले रिलीज किया गया था। राजेंद्र कुमार की वह फिल्म प्लैटिनम जुबली साबित हुई थी 70 सप्ताह से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी। 

राजेंद्र कुमार की 525 दिन चलने वाली फिल्म

अपने दौर के दिग्गज अभिनेताओं के तौर पर राजेंद्र कुमार को आज भी याद किया जाता है। बेशक वह हमारे बीच में मौजूद नहीं हैं, लेकिन करियर में दी गई यादगार फिल्मों के जरिए वह फैंस के दिलों हमेशा जिंदा रहेंगे। राजेंद्र साहब की कल्ट मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आरजू का नाम शामिल है। 

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का 58 साल पुराना रोमांटिक गाना, सालों बाद आज भी बना हुआ है कपल्स का फेवरेट

arzoo 1965

इस फिल्म को साल 1965 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। राजेंद्र कुमार के साथ-साथ फिल्म में अभिनेत्री साधना शिवदासानी, फिरोज खान, नाजिमा और नाजिर हुसैन जैसे कई कलाकारों में अहम भूमिकाओं को अदा किया था। आरजू का डायरेक्शन रामायण टीवी शो बनाने वाले रामानंद सागर ने किया था। 

arzoo movie

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार आलम ये रहा था कि राजेंद्र कुमार स्टारर थिएटर्स में करीब 75 हफ्तों तक यानी 525 दिनों तक चली थी और प्लैटिनम जुबली साबित हुई थी।

उनकी इस 61 साल पुरानी मूवी का रिकॉर्ड आज भी कायम है और शोले सहित कुछ ऑल टाइम ब्लॉकस्टर को छोड़ दिया जाए तो कोई भी अन्य मूवी ऐसा कारनामा करने में नाकाम रही है। इतना ही नही आरजू उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार रही थी। 

गाने भी रहे थे कल्ट 

राजेंद्र कुमार स्टारर आरजू की सफलता के पीछे उसकी शानदार कहानी के अलावा उसके बेहतरीन गीतों ने फैंस का दिल जीता था। बेदर्दी बालमा... और ऐ फूलों की रानी... सहित कई ऐसे सॉन्ग्स थे, जो आरजू की पहचान बने। आज भी इस फिल्म के गानों को खूब सुना जाता है। 

यह भी पढ़ें- 65 साल पहले Mohammad Rafi ने पूरी की मीना कुमारी की फरमाइश, मौत के बिस्तर पर सुनाया था ये गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।