Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajesh Khanna का होली गीत 56 साल बाद भी अमर, Kishore Kumar की आवाज में जमा देता है रंग

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 03:50 PM (IST)

    होली के त्योहार में बॉलीवुड के होली स्पेशल की धूम देखने को मिलती है। इस आधार पर आज हम आपको राजेश खन्ना के सबसे बेहतरीन होली गीते के बारे में बताने जा ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना होली गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    राजेश खन्ना होली गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. राजेश खन्ना का बेस्ट होली सॉन्ग

    2. 1970 में रिलीज हुआ था ये गीत

    3. किशोर कुमार ने दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रंग का त्योहार होली हर किसी का फेवरेट माना जाता है। देशवासियों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स में भी होली की धूम देखने को मिलती है। होली के इस फेस्टिवल का मजा होली स्पेशल गीत करते हैं, जो सालों से इस फेस्टिवल के जश्न को दोगुना करते आ रहे हैं। 

    इस आधार पर आज हम आपको बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के सुपरहिट होली सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 56 साल अमर है। सुरों के सरताज किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना आसानी से दिल को छू जाता है। 

    राजेश खन्ना का बेस्ट होली सॉन्ग

    जब होली स्पेशल सॉन्ग की बात की जाती है, तो उसमें नदिया के पार का जोगी जी धीरे-धीरे और अमिताभ बच्चन के रंग बरसे गाने का जिक्र खूब किया जाता है। उस दौरान राजेश खन्ना के बेस्ट एवर होली गीत के बारे में बहुत कम लोग बाते करते हैं, लेकिन इस गाने के बिना होली का जश्न अधूरा रहता है। काका के जिस बेस्ट होली सॉन्ग के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, वह 1970 में आई फिल्म कटी पतंग से नाता रखता है। 

    यह भी पढ़ें- 42 साल पहले आमिर खान के लिए मनहूस रही थी 'होली', पहली ही फिल्म का हुआ था बुरा हश्र

    Aaj Na Chhodenge holi song

    गाने के बोल हैं- आज न छोड़ेंगे, खेलेंगे हम होली... (Aaj Na Chhodenge)। दिग्गज गायक किशोर कुमार और गायिका ने इस गीत को अपनी मधुर आवाज देकर इसे हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था। गाने के संगीतकार हम सबके चहेते आर डी बर्मन थे और गीतकार आनंद बक्शी की कलम से इसके लिरिक्स निकले थे। यही कारण है जो कटी पतंग का आज ने छोड़ेंगे सबसे उम्दा होली गीत माना जाता है। 

    खबरें और भी

    rajesh khanna holi song (1)

    इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के 56 साल बाद भी आज न छोड़ंगे को होली पार्टी में डीजे पर खूब बजाया जाता है और लोग इस पर जमकर थिरकते हैं। 

    ब्लॉकबस्टर फिल्म का सुपरहिट गीत

    दरअसल राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म कटी पतंग 1970 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में कई सारे शानदार गीत मौजूद रहे। उनमें से होली सॉन्ग आज न छोड़ेंगे काफी सुपरहिट रहा था। 

    यह भी पढ़ें- 45 साल पुराने गाने के बिना अधूरा है होली का त्यौहार, राज कपूर का दिल बहलाने के लिए Amitabh Bachchan ने गाया था गीत