Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajesh Khanna ने ठुकरा दी थी मनोज कुमार की 61 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, इस विलेन एक्टर का संवर गया था करियर

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    राजेश खन्ना के अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन अभिनेता मनोज कुमार की एक ब्लॉकबस्टर मूवी को उन्होंने रिजेक्ट भी किया था। ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना और मनोज कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    राजेश खन्ना और मनोज कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 61 साल पहले आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

    2. राजेश खन्ना था मेकर्स की पहली पसंद

    3. इस एक्टर के हाथ लगी थी मनोज कुमार की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक थे। उन्होंने अपने करियर में कई कल्ट क्लासिक मूवीज को तैयार किया था। अपनी फिल्मों में ज्यादातर मनोज साहब ही लीड रोल प्ले किया करते थे। लेकिन 61 साल पहले उनकी एक ब्लॉकबस्टर मूवी रिलीज की गई थी, जिसमें मनोज ने अपने-अपने साथ राजेश खन्ना को भी लीड रोल में शामिल करने का फैसला किया। 

    लेकिन काका ने मनोज की उस मूवी के ऑफर को ठुकरा दिया था और बाद में वह फिल्म इंडस्ट्री में विलेन रोल के लिए फेमस एक मशहूर कलाकार की झोली में गई, जिससे उनका करियर संवर गया। आइए जानते हैं कि वह फिल्म और एक्टर कौन सा था। 

    राजेश खन्ना ने रिजेक्ट की थी ये मूवी

    मनोज कुमार की जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसका नाम शहीद था। 1965 में आई इस मूवी के लिए राजेश खन्ना को सुखदेव का रोल ऑफर किया गया था, जबकि मनोज भगत सिंह के रोल में मौजूद थे। राजेश ने शहीद को इस वजह से रिजेक्ट कर दिया था कि उसमें कैरेक्टर ग्रे शेड का था और एक्टर को संदेह था कि कहीं उनकी हीरो वाली छवि खराब न हो जाए। 

    यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna के लिए लकी चार्म रहा था ये सिंगर, 92 फिल्मों के 245 गानों को दी थी मधुर आवाज

    SHAHEED 1965

    इस मामले की जानकारी अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दी। जिन्होंने मनोज कुमार की शहीद में सुखदेव की भूमिका को अदा किया। राजेश खन्ना के इस फिल्म को छोड़ने के बाद प्रेम की मूवी में एंट्री हुई और उन्होंने अपने दमदार अभिनय से सुखदेव के कैरेक्टर को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।

    खबरें और भी

    PREMCHOPRA

    आपको बता दें कि फिल्म शहीद प्रेम चोपड़ा के एक्टिंग करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई है और इसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में जगत में खास पहचान मिली। जिससे अभिनेता को अन्य कई फिल्मों के अवसर मिलना शुरू हो गए। 

    1965 की सबसे बड़ी हिट

    फिल्म शहीद ने सही मायनों में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। इस मूवी को मनोज कुमार की सबसे शानदार देशभक्ति मूवीज में भी गिना जाता है। इतना ही नहीं शहीद 1965 में रिलीज होने वाली शहीद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शुमार हुई। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का 41 साल पुराना गाना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, यूट्यूब पर मिले 148 मिलियन व्यूज