Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajesh Khattar: शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम के साथ क्यों टूटी थी राजेश खट्टर की शादी? एक्टर ने कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 31 May 2023 12:23 PM (IST)

    Rajesh Khattar On Neelima Azeem बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम के साथ राजेश खट्टर का रिश्ता कैसे शुरू हुआ और कैसे खत्म हुआ इस बारे में ...और पढ़ें

    Rajesh Khattar talks about his relationship and divorce with Shahid Kapoor mother Neelima Azeem- Photo/Instagram
    Rajesh Khattar talks about his relationship and divorce with Shahid Kapoor mother Neelima Azeem- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rajesh Khattar On His Failed Marriage With Neelima Azeem: 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके राजेश खट्टर (Rajesh Khattar) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मां नीलिमा नजीम (Neelima Nazeem) के एक्स हसबैंड हैं। उनका 12 साल ही रिश्ता चला था। लेटेस्ट इंटरव्यू में राजेश ने खुलासा किया है कि आखिर वह और नीलिमा आखिर क्यों अलग हुए थे।

    शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने अपनी जिंदगी में तीन-तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी रजा अली खान से सिर्फ 5 साल चली थी। फिर उन्होंने पंकज कपूर से दूसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा शाहिद हैं और तीसरी बार वह राजेश खट्टर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। राजेश से नीलिमा को एक बेटा ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) है।

    Photo-Instagram

    नीलिमा अजीम संग रिश्ते पर क्या बोले राजेश खट्टर?

    सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में राजेश खट्टर ने बताया कि उनकी और नीलिमा के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी। बकौल राजेश-

    "यह दोस्ती से शुरू हुई। हम सेट पर मिले थे। फिर हम एक साथ मुंबई पहुंचे।"

    क्यों टूटा था राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम का रिश्ता?

    राजेश खट्टर ने खुलासा किया कि शादी से पहले दोनों एक साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि उनकी शादी के फेल होने की क्या वजह है तो राजेश ने इसे लॉन्ग स्टोरी बताया। उन्होंने कहा-

    "मैं आपको एक चीज बताना चाहता हूं कि अगर आप किसी से पूछते हैं कि उनके रिश्ते में क्या गलत जा रहा है और अगर वह रिश्ता 5-10 साल पुराना है तो किसी के पास क्लियर जवाब नहीं होता है। वे बस कहते हैं कि उन्हें नहीं पता।"

    राजेश खट्टर ने साल 1990 में नीलिमा अजीम से शादी की थी। हालांकि, 2001 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी साल 2008 में वंदना सजनानी से की थी।

    खबरें और भी

    वहीं, नीलिमा अजीम अपने दोनों बच्चों शाहिद और ईशान के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं। ईशान और शाहिद भी एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।