Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद Rajinikanth का आया पहला रिएक्शन, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

    Updated: Wed, 13 May 2026 06:53 PM (IST)

    थलापति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलाइवा रजनीकांत का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    रजनीकांत का विजय के CM बनने पर पहला रिएक्शन/ फोटो- Instagram

    रजनीकांत का विजय के CM बनने पर पहला रिएक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रजनीकांत का थलापति विजय के सीएम बनने पर रिएक्शन वायरल

    2. चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे थलाइवा स्टार रजनीकांत 

    3. विजय ने 10 मई को ली थी तमिलनाडु के CM पथ की शपथ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली थी, जिसके बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। कमल हासन से लेकर आर. माधवन और राघव लॉरेंस सहित कई साउथ कलाकारों ने उनके इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    हालांकि, इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब 'थलाइवा' से विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल किया गया, तो जिस तरह से खुशी जताई उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    रजनीकांत ने विजय के मुख्यमंत्री बनने पर दिया ये रिएक्शन

    समाचार एजेंसी पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रजनीकांत का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। जब रजनीकांत एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे, तभी एक रिपोर्टर ने उनसे थलापति विजय की नई भूमिका पर रिएक्शन लेने की कोशिश की। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स तब हैरान रह गए, जब रजनीकांत बिना कोई जवाब दिए, सिर्फ स्माइल करके और हाथ जोड़कर एयरपोर्ट के अंदर चले गए। हालांकि, उनके चेहरे से यह साफ झलक रहा था कि वह 'जन नायकन' एक्टर की इस शुरुआत के लिए काफी खुश है। 

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति Vijay की Jana Nayagan के लिए छिड़ी जंग, इस OTT प्लेटफॉर्म का हुआ बड़ा नुकसान!

    सोशल मीडिया पर रजनीकांत ने दी थी बधाई

    रजनीकांत ने इससे पहले थलापति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) की जीत पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजयी पार्टी 'तमिझगा वेत्री कझगम', इसके अध्यक्ष थिरु विजय और पार्टी के सदस्यों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।" रजनीकांत की तरफ से मिली इन शुभकामनाओं के लिए अभिनेता थलापति विजय ने भी उनका शुक्रिया अदा करते हुए जवाब दिया था और लिखा था, "सुपरस्टार मिस्टर रजनीकांत को इतना प्यार देने के लिए 'धन्यवाद'।"

    खबरें और भी

    rajinikanth vijay

    10 मई को विजय ने ली थी CM पद की शपथ

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भारी मतों से अपनी पार्टी TVK की जीत के बाद थलापति विजय ने रविवार, 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिस समय उन्होंने यह शपथ ली, उस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर एक्टर के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर भी मौजूद थे। इसके अलावा थलापति विजय के इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन, जय, संगीता, अर्चना कलपाथी, विवेक और वेंकट के. नारायण जैसी हस्तियां भी पहुंची थीं।

    यह भी पढ़ें- CM बनते ही Vijay ने तृषा के पक्ष में लिया अहम फैसला, Karuppu फिल्म से जुड़ा है मामला