Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika की ब्लेसिंग सेरेमनी में Rajinikanth ने छुए बिग बी के पैर, अमिताभ के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 04:55 PM (IST)

    पहले अनंत राधिका की शादी के और अब इस कपल के शुभ आशीर्वाद समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इस फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है जिसम ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन और रजनीकांत (Photo Credit: Instagram)
    अमिताभ बच्चन और रजनीकांत (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में शामिल हुए थे कई स्टार्स
    2. अमिताभ और रजनीकांत की मुलाकात का वीडियो आया सामने
    3. बिग बी ने किया कुछ ऐसा, जिसने जीत लिया फैंस का दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से शाही अंदाज में हुई। इसके बाद बीते दिन 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह हुआ, जिसमें बी टाउन की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सिर्फ स्टार्स ही नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बड़े-बड़े गुरु ने वहां पहुंच कर न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया।

    इस शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। यहां उनकी मुलाकात साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से हुई। दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Anupam Kher ने शेयर किया रजनीकांत के साथ वीडियो, 'थलाइवा' के लिए लिखी दिल की बात

    बिग बी के पैर छूने वाले थे थलाइवा

    सोशल मीडिया पर पल्लव पालीवाल ने दोनों स्टार्स की इस शानदार मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें रजनीकांत फंक्शन के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन से मिलने आते हैं और झुक कर उनके पैर छूने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बिग बी उन्हें रोक लेते हैं। इसके बाद दोनों गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को गले लगाते हैं। फिर साथ में खड़े होकर बातें करते हुए नजर आते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    फैंस को पसंद आया ये वीडियो

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों स्टार्स के फैंस को भी यह काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि दो शहंशाह... बॉलीवुड और टॉलीवुड। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही शानदार है।

    खबरें और भी

    अमिताभ-रजनीकांत इस फिल्म में आएंगे नजर

    बता दें कि रजनीकांत और अमिताभ ने लगभग 32 साल पहले फिल्म 'हम' में साथ काम किया था, जो एक बड़ी हिट रही थी। अब ये दोनों सुपरस्टार आगामी फिल्म 'वेट्टैयान' में सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर इनके फैंस इन्हें साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

    यह भी पढ़ें: Anand-Radhika Wedding: शाह रुख खान ने Amitabh Bachchan के साथ किया कुछ ऐसा, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग