Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2: 'Oye Oye गाने को बिगाड़ दिया...', Aditya Dhar पर भड़के डायरेक्टर, कहा- 'उनका जमीर कहां है'

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 11:42 AM (IST)

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) में तीन दशक पुराने गाने Oye Oye को इस्तेमाल करने के लिए डायरेक्टर ने आदित्य धर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के ख ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के गाने के विवाद पर बोले डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 के गाने के विवाद पर बोले डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज मुसीबत में फंस गई है। त्रिदेव फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय की प्रोडक्शन कंपनी 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' ने धुरंधर के मेकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    राजीव राय ने आरोप लगाया है कि 1989 में रिलीज हुई त्रिदेव का सुपरहिट गाना Oye Oye को धुरंधर 2 में बिना परमीशन के शामिल किया गया है। मेकर्स का कहना है कि त्रिमूर्ति के गाने 'तिरछी टोपी वाले' की शुरुआत 'ओए-ओए' से होती है।

    आदित्य धर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    उनका कहना है कि 'धुरंधर-2' के मेकर्स ने उनके शुरुआती शब्दों और म्यूजिक का इस्तेमाल फिल्म के गाने 'रंग दे लाल' के लिए किया है। हाल ही में राजीव राय ने मिड-डे के साथ बातचीत में इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने कहा, "फिल्म और उसमें अपना गाना देखने के बाद मैं सदमे में था। मैंने अब कानूनी मुकदमा दायर किया है, क्योंकि अदालत का दरवाजा खटखटाने में समय लगता है।"

    Dhurandhar collection

    अपना गाना सुन भड़के डायरेक्टर

    राजीव राय का कहना है कि भले ही उन्होंने म्यूजिक राइट्स बेचे थे, लेकिन गाने के रीमिक्स को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। डायरेक्टर को गाने के रीमिक्स से दिक्कत है जिसके लिए परमीशन नहीं ली गई। इस बारे में डायरेक्टर ने कहा, "मैं अपने सभी गानों को अपनी क्रिएटिविटी मानता हूं, साथ ही म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार की क्रिएटिविटी भी।"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में तीन सुपरहिट गाने देकर छाईं मेघालय की 'रेबल क्वीन', दुनियाभर में धाक जमा रहे हैं रीजनल रैपर्स

    आदित्य धर पर गुस्सा हुए राजीव राय

    डायरेक्टर ने आगे कहा, "दिक्कत यह है कि जब आप 70 और 80 के दशक में म्यूजिक बेचते थे तो आपको एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करना पड़ता था। उसमें रीमिक्स का कोई जिक्र नहीं होता था, न ही इस बात का कि कोई एक गाना लेकर उसे दूसरी फिल्म में इस्तेमाल कर सकता है। उस समय ऐसी कोई चीज थी ही नहीं। मुझे पूरा यकीन है कि जब आप उस कागज के टुकड़े पर साइन करते हैं, तो आप अपना कॉपीराइट, IP या क्रिएटिव राइट्स किसी और को नहीं सौंप देते। मैंने यह गाना इसलिए नहीं बनाया है कि कोई आदमी इसे बिगाड़ दे।"

    खबरें और भी

    Rajiv Rai

    आखिर में राजीव राय ने आदित्य धर के बारे में कहा, "उन्होंने ओए ओए को बिगाड़ दिया है और वह युवा प्रोड्यूसर (आदित्य धर) मासूम बनने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। उनका जमीर कहां है? मेरे वकील ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की वजह से यह मामला बहुत पेचीदा हो जाता है लेकिन मैंने उन्हें अपना गाना बिगाड़ने की इजाजत कहां दी थी?"

    यह भी पढ़ें- 'जली तो है...', Dhurandhar के दर्शकों को नाजी बताने वाले रील पर Vishal Bhardwaj का रिएक्शन, अब हो रहें ट्रोल