Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गदर' जैसी नहीं है Sunny Deol की Batwara 1947, राजकुमार संतोषी ने फिल्म को बताया 'सुपरमैन-आयरनमैन' से बेहतर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:11 PM (IST)

    बंटवारा 1947 (Batwara 1947) की तुलना सनी देओल की फिल्म गदर से किए जाने पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    गदर जैसी नहीं है बंटवारा 1947। फोटो क्रेडिट- एक्स

    गदर जैसी नहीं है बंटवारा 1947। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 और इक्का के बाद सनी देओल (Sunny Deol) अपनी दमदार आवाज से एक बार फिर सिनेमाघरों में दहाड़ने आ रहे हैं। फिल्म 'गदर' की तरह एक बार फिर सनी देओल पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नजर आएंगे।

    फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने साफ-साफ कहा है कि आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947), 'गदर' (Gadar) जैसी नहीं है।

    गदर जैसी नहीं बंटवारा 1947

    हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत में राजकुमार संतोषी ने बंटवारा 1947 व गदर की समानता पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "तारा सिंह अपने हक के लिए लड़ता है। हमारा किरदार किसी और के लिए लड़ता है और इसके लिए वह अपने परिवार की भी परवाह नहीं करता।"

     

    बता दें कि 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' की कहानी ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) की होती है जो अपनी पत्नी सकीना (अमीषा पटे) को घर वापस लाने के लिए पाकिस्तान से लड़ जाता है। 

    आयरमैन-सुपरमैन से की फिल्म की तुलना

    राजकुमार संतोषी ने 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के किरदार को सुपरमैन और आयरमैन से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा-

    मुझे भरोसा है कि मैं अच्छे एक्शन हीरो लिख सकता हूं, चाहे वो 'घातक' हो या 'घायल', लेकिन इस फिल्म में सनी के लिए मैंने जो किरदार लिखा है, उसे मैं सुपरमैन, आयरनमैन और बाकी सभी सुपरहीरो से बेहतर मानता हूं क्योंकि लोग किसी व्यक्ति, ग्रुप या सेना से लड़ सकते हैं, लेकिन यहां सनी कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ रहा है। बड़े-बड़े लोग भी इसके सामने टिक नहीं पाते।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी बंटवारा 1947?

    आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' से राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने 30 साल बाद वापसी की है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के पोस्टर में कनिका कपूर को कियारा आडवाणी समझ बैठे थे लोग, अब एक्ट्रेस बोलीं- 'इतनी ज्यादा तुलना...

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान हमारी 'मौसी'...' Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा