Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दादा' बनकर छाए Rajkummar Rao, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ लीक

    Updated: Fri, 29 May 2026 11:10 AM (GMT+05:30)

    राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बॉयोपिक पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' (Saurabh Ganguly Biopic) है। मुंबई में इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसका अगला हिस्सा कोलकाता में शूट हो रहा है। इसका निर्देशन विक्रमादित्या मोटवाने कर रहे हैं।

    टीम फिलहाल शहर में 15 दिनों की शूटिंग कर रही है, जिसमें गांगुली के जीवन और करियर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों को फिल्माया जा रहा है। वहीं सेट से राजकुमार राव की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो फुल ऑन सौरव गांगुली के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दशहरे पर नहीं थमेगी बॉक्स ऑफिस की 'Raftaar', हुंकार भरने को तैयार हैं राजकुमार; नई रिलीज डेट का एलान

    कोलकाता में कहां हो रही शूटिंग?

    कोलकाता के आर्यन क्लब ग्राउंड में शूटिंग की जा रही है। उन्होंने लाल जर्सी और काली ट्रैक पैंट पहनी हुई है, और उनके बालों का स्टाइल काफी हद तक सौरव गांगुली के बचपन के पश्चिम बंगाल के क्रिकेटर के हेयरस्टाइल से मिलता जुलता है।

    Raj kumar

    कोलकाता शेड्यूल का पहला पार्ट गांगुली के बचपन और परवरिश पर केंद्रित है, जिसमें बेहाला से क्रिकेटर बनने तक के उनके सफर को दिखाया जाएगा। शूटिंग 26 मई को सुबह बेहाला स्थित गांगुली के आवास पर शुरू हुई।

    बचपन से लेकर स्टार बनने तक की कहानी

    इस बायोपिक की शूटिंग बेहाला, मैदान, ईस्ट बंगाल क्लब, आर्यन क्लब, दुखिराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर और ईडन गार्डन्स जैसी विभिन्न जगहों पर हो रही है। फिल्म गांगुली के जीवन के अलग-अलग फेज को दिखाएगी जिसमें कोलकाता में उनके शुरुआती वर्षों से लेकर उस खूबसूरत सफर को दिखाया जाएगा जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक बनाया।

    खबरें और भी

    फिल्म में बंगाली संस्कृति की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए, कई प्रमुख भूमिकाओं के लिए बंगाल के ही कलाकारों को लिया गया है। तान्या मानिकतला गांगुली की पत्नी डोना गांगुली की भूमिका निभाएंगी, जबकि अपराजिता आध्या और सस्वता चटर्जी उनके माता-पिता निरूपा और चांदी गांगुली की भूमिकाएं निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly के घर से शुरू हुई बायोपिक की शूटिंग, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक