Sourav Ganguly के घर से शुरू हुई बायोपिक की शूटिंग, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म को लेकर जरूरी अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें
-1779723627474_m.webp)
सौरव गांगुली की बायोपिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही है फिल्म
दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी है मूवी का नाम
राजकुमार राव निभा रहे हैं अहम किरदार
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' (Dada- The Sourav Ganguly Story) की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो गई। सोमवार सुबह बेहला स्थित सौरव के पुराने घर व आसपास के इलाकों में कई दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग देखने बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे।
चर्चा में सौरव गांगुली की बायोपिक
सौरव के बचपन, किशोरावस्था और क्रिकेट के दिनों की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। अभिनेत्री अपराजिता आढ्य सौरव की मां निरूपा गांगुली की भूमिका निभा रही हैं। लाल किनारे वाली सफेद साड़ी, लंबी चोटी और माथे पर बड़ी लाल बिंदी में उनका रूप लोगों को बेहद पसंद आया। वहीं निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी पूरी शूटिंग की निगरानी करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- दशहरे पर नहीं थमेगी बॉक्स ऑफिस की 'Raftaar', हुंकार भरने को तैयार हैं राजकुमार; नई रिलीज डेट का एलान

सौरव व उनकी पत्नी डोना गांगुली के स्कूल के दिनों की प्रेम कहानी को फिल्माया गया। सफेद स्कूल यूनिफार्म में युवा सौरव और पास की बालकनी से उन्हें निहारती डोना के किरदार ने शूटिंग देख रहे लोगों को भावुक कर दिया। बताया जा रहा है कि 1989 में जब सौरव 11वीं कक्षा में थे और डोना नौवीं में पढ़ती थीं, तभी दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।
-1779724061702.jpg)
सूत्रों के मुताबिक अभिनेता शाश्वत चटर्जी जल्द ही सौरव के पिता चंडीदास गांगुली की भूमिका में शूटिंग शुरू करेंगे।
शूटिंग के लिए इलाके में पुराने समय का माहौल तैयार किया गया है। घर के बाहर नकली सब्जी की गाडिय़ां, चाय की दुकान और 90 के दशक जैसा वातावरण बनाया गया, ताकि दृश्य पूरी तरह वास्तविक लगें। आने वाले दिनों में ईडन गार्डेंस स्टेडियम समेत कोलकाता के कई हिस्सों में फिल्मांकन होगा।
खबरें और भी
8 जुलाई को रिलीज होगा फर्स्ट लुक
दरअसल 8 जुलाई को सौरव गांगुली का जन्मदिन मनाया जाता है। इस आधार पर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके बर्थडे के खास मौके पर मेकर्स की तरफ से दादा- द सौरव गांगुली का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा सकता है, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव सौरव के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।