Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajkummar Rao: श्रीकांत बोला की बायोपिक में लीड कैरेक्टर निभाएंगे राजकुमार राव, एक्ट्रेस होगी उनकी लीडिंग लेडी

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 07:23 AM (IST)

    Rajkummar Rao राजकुमार राव की गिनती इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में होती है। दर्शक उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। मोनिका ओ माय डार्लिंग के बाद राजकुमार ...और पढ़ें

    File Photo of Rajkummar Rao. Photo Credit: Rajkmmar Rao Instagram
    File Photo of Rajkummar Rao. Photo Credit: Rajkmmar Rao Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। एक्टर जल्द ही एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं। राजकुमार राव उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। श्रीकांत बोला एक ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने दृष्टिहीन होने के बावजूद उसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और उनके खिलाफ जंग लड़ी। इसी के साथ इन्होंने कामयाबी की नई इबारत लिखी।

    नजर आएंगी यह दो अभिनेत्रियां

    वहीं इस बायोपिक में राजकुमार राव के साथ दो और एक्ट्रेस की एंट्री तय है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बी टाउन की न्यू एक्ट्रेस अलाया और साउथ की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका इस बायोपिक में नजर आने वाली हैं। फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट करने वाले हैं। यह बायोपिक भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी।

    दृष्टिहीनता को नहीं बनाई समस्या

    श्री एक ऐसे उद्योगपति की बायोपिक है, जिसने श्रीकांत बोला ने दृष्टिहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने बोलेंड इंडस्ट्रीज कंपनी की स्थापना की, जिसका नेतृत्व रवि कांथ मंथा कर रहे हैं। श्रीकांत बोला आंध्र प्रदेश के छोटे से गांव के रहने वाले हैं।

    जन्म से ही किया कठिनाइयों का सामना

    श्रीकांत बोला जन्म से ही देख नहीं सकते। कह सकते हैं कि बचपन से ही उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया। श्रीकांत बोला को अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंसटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र होने के लिए भी जाना जाता है।

    खबरें और भी

    राजकुमार राव वर्कफ्रंट

    बात अगर राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की करें, तो अभिनेता फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर हैं, जो कि महिला क्रिकेटर के रोल में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं और इसमें राजकुमार राव और जाह्मवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा और कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे।

    हाल ही में राजकुमार राव को 'ऐले मैन ऑइकन अवॉर्ड से नवाजा' गया था।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan-Saba Azad: सबा आजाद के साथ नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने पर ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

    यहां भी पढ़ें: रश्मिका के गाने 'सामी-सामी' पर जान्हवी कपूर ने किया डांस, यूजर्स बोले- तुमसे ना हो पाएगा