Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajpal Yadav के लिए मसीहा बना ये सिंगर, लाखों रुपये की मदद करने का किया एलान?

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 09:01 PM (IST)

    Rajpal Yadav Case: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर दिल्ली की तिहा ...और पढ़ें

    बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादव (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजपाल यादव (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. राजपाल यादव की मदद को आगे आया ये सिंगर

    2. आर्थिक रूप से करेगा कॉमेडियन की मदद

    3. चेक बाउंस मामले में जेल में बंद राजपाल यादव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। 16 साल पुराने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर एक्टर ने हाल ही में जेल में सरेंडर किया है। इसके बाद से सोनू सूद समेत सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने राजपाल यादव की आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 

    इस कड़ी में अब इंडस्ट्री के नामचीन सिंगर का नाम शामिल हो रहा है, जिसने राजपाल यादव की लाखों की मदद करने का एलान किया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गायक है कि जो कॉमेडियन एक्टर के लिए मसीहा बना है। 

    राजपाल यादव की मदद को आगे आया ये सिंगर

    चेक बाउंस मामले को लेकर राजपाल यादव का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जो फिल्मी दुनिया में एकता का परिचय दे रहा है। इस मामले में अब सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मीका ने राजपाल यादव की सहायता के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग के बीच Rajpal Yadav की कंगाली देख 'देवदूत' बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बिना शोर मचाए थमाई लाखों की मदद!

    rajpal yadav (1)

    साथ ही ये आश्वासन दिया है कि जीवन की इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ कंधे से कंधे मिलाए हुए खड़े हैं। मीका सिंह से पहले अभिनेता सोनू सूद, गुरु रंधावा, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत जैसी हस्तियों ने राजपाल यादव ने के लिए फंडिंग जुटाई है और उनकी मदद की है।

    खबरें और भी

    rajpal yadav (1)

    कुल मिलाकर कहा जाए तो अब ऐसा महसूस हो रहा है कि राजपाल की मुसीबतें जल्द ही खत्म हो जाएंगी और इसी तरह से अन्य कई सेलेब्स भी आगे आते रहे तो उनके 9 करोड़ के चेक बाउंस वाले मामले की भरपाई भी हो सकती है। 

    गुरुवार को कोर्ट में होगी सुनवाई

    राजपाल यादव की जमानत अर्जी को लेकर गुरुवार 12 फरवरी को राजधानी दिल्ली को हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई की जाएगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या अदालत की तरफ से भूल भुलैया फिल्म एक्टर को कोई राहत मिलती है या नहीं। 

    यह भी पढ़ें- Explainer: 85 करोड़ की संपत्ति, 2 करोड़ फीस, 50 से ज्यादा फिल्में; फिर 9 करोड़ के लिए तिहाड़ क्यों गए Rajpal Yadav?