जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav का होगा सॉलिड कमबैक! ये दो फिल्में एक्टर के लिए बनेंगी वरदान
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में उन्होंने सरेंडर किया है। लेकिन ...और पढ़ें
-1770810645056_m.webp)
कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव
9 करोड़ के चेक बाउंस का पुराना मामला
इस साल रिलीज होगी राजपाल यादव की ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: ''टाइम तो कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस, आदमी का टाइम अच्छा ही है, जब तक वह चल रहा है, खा रहा और पी रहा है। फिर चाहें जेल हो या बेल।'' ढाई साल पहले अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस तरह का बयान दिया था। किस को पता था कि बयान के कुछ सालों बाद राजपाल को 9 करोड़ चेक बाउंस मामले में जेल हो जाएगी।
लेकिन इस विवाद के अलावा बतौर एक्टर राजपाल यादव आने वाले समय में कमबैक करते हुए नजर आएंगे, जिसकी वजह उनकी दो बड़ी फिल्में हैं, जिन्हें इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इन फिल्मों से होगा राजपाल यादव
साल 2010 से चले आ रहे चेक बाउंस मामले में हाल ही में राजपाल यादव ने राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। आर्थिक तौर पर उनकी मदद के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनमें सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत ने कॉमेडिन की 1.11 करोड़ रुपये की मदद की है।
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के जेल जाने के बाद री-रिलीज होगी ये फिल्म? फैंस ने उठाई मांग, बोले- 'बजट नहीं प्रॉफिट दिलवाएंगे'
-1770811566989.jpg)
मुद्दे पर वापसे आते हुए बात करते हैं राजपाल यादव की उन दो अपकमिंग मूवीज कि जिनके जरिए उनकी सॉलिड वापसी कन्फर्म है। इनमें अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल के नाम शामिल हैं। इनकी रिलीज डेट इस प्रकार हैं-
भूत बंगला (Bhooth Bangla)- 10 अप्रैल 2026
वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)- 26 जून 2026
अगर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कोर्ट से जमानत मिलती है तो यकीनन तौर पर इन दो मूवीज से उनका कमबैक होता हुआ नजर आएगा। एक तरह से ये फिल्में उनके एक्टिंग करियर के लिए वरदान साबित होगीं।
खबरें और भी
राजपाल का ढाई साल पुराना इंटरव्यू
2023 जून में राजपाल यादव ने इंडिया टुडे ग्रुप की हिंदी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में 'टाइम कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस' वाला बयान दिया था। लेकिन शायद उनको इस बात का आभास नहीं था कि ढाई साल बाद उनकी जिंदगी में खराब टाइम आने वाला है। फिलहाल राजपाल संघर्ष के पलों से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अदालत से जमानत मिल सकती है।