यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakhi Sawant ने दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए दुबई से की शॉपिंग, बोलीं - मैं मौसी बन गई
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहलाई जाने वाली राखी सावंत इन दिनों दुबई में शॉपिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बच्चे के लिए खिलौने खरीद रही हैं। उ ...और पढ़ें

HighLights
- मासी बनने की खुशी में झूम उठी राखी
- दीपिका की बेटी के लिए खरीदे खिलौने
- 8 सितंबर को दीपिका ने दिया बेटी को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की लोग उन्हें बधाई भेजने लगे। लेकिन एक्ट्रेस राखी सावंत ने दीपिका के बच्चे को विश करने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया है।
राखी सावंत ने जाहिर की खुशी
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दीपिका और रणवीर के बच्चे के लिए खिलौने खरीदती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पहले तो कपल को बहुत सारी बधाई देती हैं और इसके बाद दुबई के माल में शॉपिंग शुरू कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: 'दिल रो रहा है...', Rakhi Sawant की सर्जरी से पहले एक्स हसबैंड को लगा डर, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
वीडियो में राखी कहती हैं - 'मैं मासी बन गई। इसके बाद वो अपने और दीपिका के बॉन्ड पर बात करती हैं। राखी कहती हैं कि मैंने और दीपिका ने साथ में करियर शुरू किया था और डांस क्लासेज लेते थे। आप बड़ी हीरोइन बन गईं, एक बीवी और मां भी।'
View this post on Instagram
सेलेब्स ने किया विश
रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी का वेलकम करते हुए एक पोस्ट लिखा। इसके बाद से कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस जोड़े और उनकी छोटी राजकुमारी पर प्यार बरसाया। आलिया भट्ट ने पोस्ट में दिल वाले इमोजी बनाए। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना प्यार भेजा। निक जोनस ने भी इस जोड़े को बधाई दी। वहीं कटरीना कैफ ने भी जोड़े को अपना प्यार भेजा। सारा अली खान ने लिखा, “रणवीर और दीपिका आपको बेटी होने पर बधाई!!! आप दोनों के लिए केवल खुशी और आनंद।" करीना कपूर ने लिखा, "सैफू और बेबो की ओर से मम्मी और पापा को बधाई,भगवान नन्हीं परी को आशीर्वाद दें।"
बता दें कि दीपिका मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं। वहीं रणवीर सिंह आने वाले समय में सिंघम अगेन और डॉन 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।