Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Charan के न्यू बॉर्न ट्विंस की पहली फोटो आई सामने, दादा और नानी की गोद में दिखे शिव राम और अनवीरा

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

    राम चरण और उपासना कामिनेनी अब तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में उपासना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कपल ने अपने बच्चों का नाम भी रख लिय ...और पढ़ें

    चिरंजीवी ने दिखाई राम चरण के बच्चों की पहली फोटो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    चिरंजीवी ने दिखाई राम चरण के बच्चों की पहली फोटो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने कुछ दिन पहले ही जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। अब दादा चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने पोता-पोती की पहली फोटो शेयर की है।

    राम चरण और उपासना कामिनेनी 31 जनवरी 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने। उपासना ने दो जुड़वां बच्चों- एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। यह खुशखबरी पहले चिरंजीवी ने ही दी थी। अब न्यू बॉर्न बेबीज की पहली फोटो ने भी चिरंजीवी ने ही दिखाई है।

    चिरंजीवी ने शेयर की पहली तस्वीर

    चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने पोता और पोती का यूनिक नाम रिवील किया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बेशुमार खुशी और भगवान की कृपा के साथ, हमें अपने दो छोटे बच्चों के खूबसूरत नामों की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है- शिव राम कोनिडेला और अनवीरा देवी कोनिडेला।"

    क्या है राम चरण के बेटे के नाम का मतलब?

    चिरंजीवी ने बच्चों के नाम का मतलब समझाते हुए लिखा, "शिव राम दो शाश्वत आदर्शों का गहरा संगम है। Shiva शिव शंकर वर प्रसाद से प्रेरित है, जो अंदरूनी ताकत, आध्यात्मिक गहराई और शांति को दिखाता है। राम चरण का राम नेकी, दया और नैतिक हिम्मत का प्रतीक है। साथ में, यह नाम अंदरूनी ताकत और जिम्मेदारी भरे काम के बीच तालमेल दिखाता है।"

    खबरें और भी

    राम चरण की बेटी अनवीरा के नाम का मतलब 

    पोती के नाम का मतलब बताते हुए चिरंजीवी ने लिखा, "अनवीरा देवी दिव्य स्त्रीत्व की एक दुर्लभ और शक्तिशाली अभिव्यक्ति है। अनवीरा निडरता, मजबूती और दिव्य सुरक्षा को दिखाती है, जो कनक दुर्गा देवी के आशीर्वाद से प्रेरित है। एक ऐसा नाम जो कृपा, हिम्मत और अटूट ताकत दिखाता है। हम शिव राम और अनवीरा देवी के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं क्योंकि वे अपनी जिंदगी की खूबसूरत यात्रा शुरू कर रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- भीड़ से बचाते हुए बेटी क्लिन कारा को जुड़वा बच्चों से मिलवाने पहुंचे Ram Charan, कहा- 'मेरे लिए खुशी की बात'

     

    दादा की गोद में राम का न्यू बॉर्न बेबी

    तस्वीर में राम और उपासना का परिवार दिख रहा है। एक न्यू बॉर्न बेबी को चिरंजीवी ने अपनी गोद में लिया है और दूसरे को उपासना की मां ने अपनी गोद में ले रखा है। दोनों ही बेबी व्हाइट कपड़ों में लिपटे हुए हैं। हालांकि, फोटो में उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है। वहीं, राम अपनी बेटी क्लिन कारा को गोदी में बिठाए हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ram Charan-उपासना ने किया जुड़वां बच्चों का नामकरण, क्लिनकारा से भी ज्यादा यूनिक हैं नाम के अर्थ