Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi: खत्म हुआ इंतजार, Ram Charan की 'पेड्डी' की रिलीज डेट का हुआ एलान

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 08:48 PM (IST)

    Peddi Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म का नाम पेड्डी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट का ...और पढ़ें

    राम चरण की अगली फिल्म पेड्डी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राम चरण की अगली फिल्म पेड्डी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पेड्डी की रिलीज डेट आई सामने

    2. इस दिन रिलीज होगी राम चरण की फिल्म

    3. गेम चेंजर के बाद राम चरण की अगली मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर आर आर जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अभिनेता राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी का नाम लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। फैंस बड़ी बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स की तरफ से पेड्डी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। 

    गेम चेंजर की रिलीज के बाद अब राम चरण आने वाले समय में बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि पेड्डी को सिनेमाघरों कब रिलीज किया जाएगा। 

    कब रिलीज होगी पेड्डी

    बुधवार को राम चरण ने पेड्डी की रिलीज डेट को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में राम ने खुलासा किया है कि पेड्डी को आने वाली 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा पेड्डी का नया पोस्टर पर भी शेयर किया है। जिसमें राम चरण का इंटेस लुक नजर आ रहा है। 

    peddi movie

    यह भी पढ़ें- भीड़ से बचाते हुए बेटी क्लिन कारा को जुड़वा बच्चों से मिलवाने पहुंचे Ram Charan, कहा- 'मेरे लिए खुशी की बात'

    इस तरह से अप्रैल के महीने में पेड्डी थिएटर्स में एंट्री मारेगी। पेड्डी की रिलीज डेट अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर किया जाए पेड्डी की कहानी तरफ तो ये तेलुगु भाषा की एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसका डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है। उन्होंने पेड्डी की कहानी को भी लिखा है। 

    आपको बता दें कि पेड्डी में राम चरण के साथ बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा में अहम किरदार अदा करती दिखी थीं। ऐसे में राम चरण और जाह्नवी को पहली बार पर्दे पर देखना भी फैंस के लिए एक स्पेशल ट्रीट साबित होगी। 

    यह भी पढ़ें- साउथ की इस बड़ी फिल्म को कोरियोग्राफ करेंगे Vicky Kaushal के पिता, दिखाई देगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस

    खबरें और भी