यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणबीर कपूर की Ramayana में TV की 'सीता' को मिला रोल? बोलीं- 'मैं कभी रामायण में कोई और किरदार...'
रणबीर कपूर स्टारर रामायण (Ramayana) की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। फिल्म के स्टार कास्ट से भी पर्दा उठ गया है। इस बीच रामानंद सागर की रामायण में स ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका चिखलिया ने रामायण का हिस्सा बनने पर किया रिएक्ट
- रामानंद सागर की रामायण में सीता बन चुकी हैं दीपिका चिखलिया
- दीपिका चिखलिया को सीता के किरदार के लिए मिली पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी रामायण (Ramayana) की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। बीते दिन ही मेकर्स ने रामायण पार्ट 1 की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। इस बीच दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने रिवील किया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था या नहीं।
दीपिका चिखलिया टीवी की सीता कही जाती हैं। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में उन्होंने सीता की भूमिका निभाई थी और इस किरदार में वह इतनी पसंद की गईं कि आज भी उन्हें इसी किरदार के लिए पहचाना जाता है। इस सीरियल में राम की भूमिका अरुण गोविल ने निभाई थी। वह रामायण मूवी में भी हैं। ऐसे में दीपिका को भी पौराणिक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया या नहीं, इस बारे में उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
रामायण में दीपिका को मिला कोई रोल?
दीपिका चिखलिया का कहना है कि उन्हें नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और ना ही वह खुद फिल्म में कोई किरदार निभा सकती हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा, "मैं कभी अप्रोच नहीं की गई। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझसे इस बारे में बात करने की भी जहमत नहीं उठाई। एक बार जब मैंने सीता का किरदार निभा लिया, तो मुझे नहीं लगता कि मैं रामायण में कोई और किरदार निभा सकती हूं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं श्योर नहीं हूं।"
यह भी पढ़ें- Ramayana First Look: सामने आया Ranbir Kapoor की रामायण का फर्स्ट लुक, VFX देखकर फैंस बोले- 'मास्टरपीस'
Photo Credit - Instagram
दीपिका चिखलिया ने आगे कहा कि वह रामायण में न सही लेकिन अगर उन्हें महाभारत या शिव पुराण में कोई चांस मिला तो वह उस बारे में जरूर सोचेंगी।
रामायण मूवी की कास्ट
रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वह इसे दो भाग में रिलीज करेंगे। पहला पार्ट 2026 और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा। नमित मल्होत्रा निर्मित फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर और सीता साई पल्लवी बनी हैं। जबकि यश रावण, अरुण गोविल राजा दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।