Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 मिनट 38 सेकेंड के Ramayana के टीजर का YouTube पर जलवा, हर घंटे आ रहे हैं इतने मिलियन व्यूज

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 06:30 PM (IST)

    माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का लेटेस्ट टीजर इस वक्त सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। ...और पढ़ें

    रामायण का टीजर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    रामायण का टीजर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. यूट्यूब पर छाया रामायण का टीजर

    2. 7 घंटे में आए इतने मिलियन व्यूज

    3. चर्चा में रणबीर कपूर की अगली फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का लेटेस्ट टीजर गुरुवार को मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की इस माइथोलॉकिल फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

    इतना ही नहीं यूट्यूब पर अब रामायण का फर्स्ट लुक टीजर धमाल मचा रहा है और ट्रेंडिंग में बना हुआ है। हर घंटे इस मूवी के टीजर पर भर-भर के मिलियन में व्यूज आ रहे हैं। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं- 

    यूट्यूब पर छाया रामायण का टीजर

    2 अप्रैल 2026 को यूट्यूब चैनल वर्ल्ड ऑफ रामायण पर रणबीर कपूर की इस अपमकिंग मूवी का 2 मिनट 38 सेकेंड का टीजर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं अब रामायण के टीजर ने यूट्यूब पर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि रामायण के टीजर को रिलीज हुए अब तक 8 घंटों का समय बीत गया है और इस पर 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने शेयर की 'Ramayana' की पहली झलक, एक्टर का पोस्ट देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल?

    ranbir

    इतना ही नहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक्स भी किया है। इसके अलावा टीजर के कमेंट बॉक्स में यूजर्स पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। जिससे ये साबित होता है कि नितेश तिवारी की रामायण का ये फर्स्ट लुक टीजर पूरी तरह से फुल पैसा वसूल निकला है। माना जा रहा है कि रामायण का ये टीजर 24 घंटे में सबसे अधिक व्यूज हासिल करने वाला किसी भी हिंदी फिल्म का टीजर भी बन सकता है। 

    खबरें और भी

    आईएमडीबी रिपोर्ट की अनुसार रिलीज के 24 घंटे के भीतर यूट्यूब पर सबसे अधिक 113.2 मिलियन व्यूज साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म सालार पार्ट-1 सीजफायर को मिले थे।

    रामायण मचाएगी धमाल

    रिलीज से पहले ही रामायण की चर्चा काफी हो रही है। टीजर रिलीज के बाद इसमें काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। दीवाली 2026 पर रामायण पार्ट-1 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर स्टारर ये मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म सफलता का नया इतिहास लिख सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor 'श्रीराम' तो यश बनेंगे 'रावण', 4000 करोड़ की Ramayana में कौन निभा रहा है क्या किरदार?