Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के मेकर्स ने ठुकराई 700 करोड़ की OTT डील, 4000 करोड़ खर्च वसूलने के लिए है ये तगड़ा प्लान!

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:25 AM (IST)

    रामायण की ओटीटी डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नमित मल्होत्रा ने फिल्म का बजट निकालने के लिए बड़ा प्लान बनाया है। ...और पढ़ें

    रामायण की ओटीटी डील पर सस्पेंस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण की ओटीटी डील पर सस्पेंस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म रामायण (Ramayana) की चर्चाएं पिछले तीन सालों से हैं। फिल्म का टीजर आते ही ऑडियंस के बीच रामायण का बज बन गया है। 

    नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण दो पार्ट में बनेगी। फिल्म एक साल के अंतराल में रिलीज हो रही है और मेकर्स ने इसे बनाने के लिए मोटा पैसा खर्च किया है और अब इसके वसूले जाने की चर्चा हो रही है। फिल्म को करोड़ों की ओटीटी डील मिली, लेकिन प्रोड्यूसर ने इसे ठुकरा दिया।

    नमित मल्होत्रा ने ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील

    जैसा कि आपको मालूम हो कि नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से करीब 700 करोड़ रुपये का ऑफर आया है। हालांकि, नमित ने 700 करोड़ की ये ओटीटी डील ठुकरा दी है।

    4000 करोड़ वसूलने की प्लानिंग तगड़ी!

    जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नमित मल्होत्रा 700 करोड़ की जगह 1000 करोड़ की ओटीटी डील फिक्स करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि वह बजट वसूलने के लिए 1000 करोड़ की ओटीटी डील की उम्मीद कर रहे हैं और बाकी 3000 करोड़ उन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स से 1,000 करोड़ रुपये की डील मिलने की उम्मीद है, जिससे बाकी के 3,000 करोड़ रुपये (3000 करोड़) ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज समेत अन्य स्रोतों से पूरे करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा और...', Ramayana के सेट पर साई को पहली बार देखते ही ऐसा था रणबीर का रिएक्शन

    Ranbir Kapoor Ramayana

    धुरंधर 2 की राह पर रामायण?

    रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के प्रोड्यूसर ने भी धुरंधर 2 की राह पकड़ने की प्लानिंग की है। कहा जा रहा है कि नमित मल्होत्रा ने फिल्म के राइट्स अपने पास ही रखे हैं और सही कीमत मिलने पर ही किसी सही पार्टनर के साथ डील करेंगे। इस बात की भी संभावना है कि वह अभी सिर्फ Part 1 के राइट्स बेच दें और Part 2 को तब तक अपने पास ही रखें जब तक कि Part 1 रिलीज न हो जाए। यह वही रणनीति है जिसे 'धुरंधर: द रिवेंज' की टीम ने अपनाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या होता अगर Ramayana में रणबीर कपूर की जगह Ranveer होते? AI तस्वीर देख फैन बोला- 'आओ तुम्हारे हाथ चूम लूं '