Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor Video: जन्मदिन के मौके पर फैंस से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, काटा केक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 08:22 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Video रणबीर कपूर 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को एक्टर वाइफ और बेटी के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुबह से ही रणबीर को सोशल मीड ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor met fans, Ranbir Kapoor birthday
    Ranbir Kapoor met fans, Ranbir Kapoor birthday

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Video:  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को एक्टर वाइफ और बेटी के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुबह से ही रणबीर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही है।

    ऐसे में उनके चाहने वाले गुरुवार शाम उनके घर के बाहर नजर आए। ऐसे में रणबीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया वह उनसे स्पेशल मिलने नीचे पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को किया बर्थडे विश, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला राज

    फैंस संग रणबीर कपूर ने काटा केक

    रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एक्टर के वास्तु अपार्टमेंट के बाहर आ पहुंचे। ऐसे में रणबीर घर से बाहर निकले और सभी फैंस के हाथ मिलाया और फैंस द्वारा लाया गया बर्थडे केक भी कट किया। इसके अलावा पैपराजी संग भी उन्होंने केट काटा। इसकी एक झलक सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा की हुई है। इस मौके पर एक्ट्रेस ग्रे कलर की हूडी व्हाइट कैप और लाइट ब्लू जींस में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    आलिया भट्ट ने यूं किया विश

    रणबीर का ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है। दरअसल, एक्टर इस साल अपना बर्थडे वाइफ आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ मना रहे हैं। आलिया ने गुरुवार सुबह उन्हें इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ फोटो शेयर की थी और एक नोट लिखा,  'मेरा प्यार, मेरा सबसे अच्छा दोस्त और मेरी खुशियों की जगह। जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी जन्मदिन मुबारक हो माय बेबी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    एक्टर की आने वाली फिल्म

    जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल का मेकर्स ने टीजर रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि रणबीर कपूर एक अमीर खानदान से होते हैं। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर कपूर के पिता का रोल में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा है।  एनिमल 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना के Animal Teaser पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने किया रिएक्ट, ट्विटर पर लिखा- 'डार्लिंग'!