Ramayana में Ranbir Kapoor का होगा डबल रोल, अभिनेता बोले- 'दोनों किरदारों का स्वभाव बिल्कुल अलग है'
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' से दीवाली में सिनेमाघरों को रोशन करने आ रहे अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया कि वह माइथोलॉजिकल फिल्म में दोहरी भूमि ...और पढ़ें

'रामायण पार्ट 1' में दोहरी भूमिका में होंगे रणबीर कपूर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह माइथोलॉजिकल फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले रणबीर ने फैंस के साथ एक ऐसी गुड न्यूज शेयर की है, जिसे सुनकर वे खुशी से झूम उठेंगे। रणबीर कपूर ने बताया है कि वह 'रामायण: पार्ट 1' में डबल रोल में दिखाई देंगे।
'रामायण' में इन दो किरदारों में दिखेंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने हाल ही में लॉस एंजेलिस में फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च के मौके पर 'कोलाइडर' से बातचीत करते हुए बताया कि वह इस पौराणिक फिल्म में 'भगवान राम' और 'भगवान परशुराम' के रूप में दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों ही किरदारों का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। ऐसे में रणबीर ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज से लेकर आवाज तक पर खूब काम किया है। अभिनेता ने कहा,
"भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे। भगवान राम एक अवतार थे, लेकिन उनसे भी पहले भगवान परशुराम भी एक अवतार थे। यह अवसर मिलना ही अपने आप में एक बड़ी बात है। एक एक्टर के रूप में, बॉडी लैंग्वेज के अलावा, अगर आप किरदार की आध्यात्मिकता और उसकी भावनाओं को समझते हैं, तो हर चीज वहीं से शुरू हो जाती है। मुझे लगता है कि 'रामायण' की शूटिंग शुरू होने से पहले पूरे एक साल मैंने यही कियाइन किरदारों को समझने की कोशिश की, उनके आदर्शों और उद्देश्यों को जाना।"
Ranbir Officially Confirms He is Playing Bhagwan Parshuram!#Ramayana pic.twitter.com/n2WxVroeP0
— RK🐰 (@rksbunny) April 3, 2026
यह भी पढ़ें- Ramayana के मेकर्स ने ठुकराई 700 करोड़ की OTT डील, 4000 करोड़ खर्च वसूलने के लिए है ये तगड़ा प्लान?
'राम' का किरदार निभाने के लिए रणबीर ने बदले जिंदगी के नियम
रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'भगवान राम' का किरदार अदा करने के लिए उन्होंने अपनी जीवनशैली में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके लिए उन्होंने पूरी तरह से नॉनवेज का त्याग कर दिया और शाकाहारी भोजन अपनाया। उन्होंने खुद को पूरी तरह से वेजिटेरियन बना लिया है। इसके अलावा, रणबीर कपूर ने सिगरेट और मदिरापान जैसी बुरी आदतों का भी पूरी तरह से त्याग कर दिया है और अपने जीवन में कड़ा अनुशासन लागू किया है।

इतना ही नहीं, भगवान राम के किरदार में ढलने के लिए रणबीर कपूर हर दिन 3 से 4 घंटे जिम में पसीना बहाते थे। उनके ट्रेनर ने बताया था कि रणबीर केटलबेल और बैटल रोप्स के साथ कड़ी ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा, अभिनेता ने पर्दे पर इस ऐतिहासिक किरदार के साथ पूरा न्याय करने के लिए तीरंदाजी की भी खास ट्रेनिंग ली है।