यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor ने विक्की कौशल के गले में हाथ डालकर किया पोज, साइड में खड़ीं Katrina Kaif ने दिया ऐसा रिएक्शन
Ayodhya Ram Mandir 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कई सितारों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अब हाल ही में ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर की विक्की कौशल-कटरीना कैफ के साथ अनसीन फोटो वायरल
- आलिया और विक्की के गले में हाथ डालकर रणबीर ने दिया पोज
- कटरीना कैफ ने फोटो में दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी 2024 हर किसी के लिए बेहद ही खास रहा। इस खास मौके पर राम लला की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने कई सितारे पहुंचे थे। रणबीर कपूर ने जहां इस खास मौके पर धोती-कुर्ता लुक अपनाया, तो वहीं कटरीना कैफ और विक्की कौशल ट्विन करते हुए नजर आए।
इस समारोह से कंगना रनोट से लेकर सिंगर सोनू निगम सहित कई सितारों की फोटोज और वीडियो 'जय श्री राम' के जयकारे लगाते हुए वायरल हुई।
अब हाल ही में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन के बाद ली गई एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें विक्की कौशल-कटरीना कैफ और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
रणबीर कपूर ने विक्की कौशल और आलिया संग दिया पोज
हाल ही में एनिमल स्टार रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सांवरिया एक्टर हमेशा की तरह मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। ये अनदेखी तस्वीर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद की है, जिसमें रणबीर कपूर सैम बहादुर एक्टर विक्की कौशल और आलिया भट्ट के गले में हाथ रखकर कैमरा के लिए पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर के उद्घाटन पर Ranbir Kapoor को आई बेटी Raha की याद, बोले- काश मैं उसे ला पाता
वहीं साइड में खड़ी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बड़े ही प्यार से मुस्कुराते हुए पोज कर रही हैं। आपको बता दें कि विक्की कौशल और रणबीर कपूर ने फिल्म 'संजू' में साथ काम किया था, तभी से दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। हालांकि, इस वायरल फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कटरीना कैफ की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
खबरें और भी
रणबीर-कटरीना की फोटो पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वायरल फोटो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "रणबीर आपको कटरीना कैफ को भी गले मिलना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी अच्छी बात है कि विक्की-रणबीर का संजू की बॉन्डिंग अब भी कायम है"।
अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि दोनों गर्ल्स और विक्की काफी अनकम्फर्टेबल हैं"। हालांकि, इस बीच कई फैंस इन चारों की तस्वीर पर प्यार भी लुटा रहे हैं।