रणबीर कपूर की Ramayana से पहले इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर निभाया 'राम' का किरदार, इन सबमें से आपका फेवरेट कौन?
रणबीर कपूर की 'रामायण' से पहले कई अभिनेताओं ने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया है। 1917 में अन्ना सालुंके नाम की अभिनेत्री ने ये किरदार निभाया था। ...और पढ़ें
-1775141208644_m.webp)
HighLights
अन्ना सालुंके 1917 में पर्दे पर पहले राम थे
अरुण गोविल को मिली सबसे ज्यादा प्रसिद्धि
रणबीर कपूर से पहले कई अभिनेताओं ने राम का किरदार निभाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार रामायण (Ramayana) पर आधारित किसी माइथोलॉजिकल फिल्म में नजर आने वाले हैं। वे नितेश तिवारी की फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। इसमें साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं।
फिल्म की पहली झलक आज रिलीज हुई। फैंस को इसका भव्य स्केल और प्रिजेंटेशन खूब पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं रणबीर कपूर से पहले कब-कब पर्दे पर दिखे राम और रामायण।
अन्ना सालुंके
पौराणिक विषयों पर फिल्में बनने का चलन भारत में साल 1917 के आसपास शुरू हुआ था। 1917 में आई फिल्म लंका दहन हिंदी सिनेमा में रामायण पर बनी पहली फिल्म थी। उस समय महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छी दृष्टि से नहीं देखा जाता था। लेकिन इस फिल्म में राम और सीता दोनों भूमिकाएं अन्ना सालुंके नाम की अभिनेत्री ने निभाई। इस तरह अन्ना सालुंके के तौर पर हमें पहले राम मिले।
-1775141994297.jpg)
यह भी पढ़ें- 2 मिनट 38 सेकेंड के Ramayana के टीजर का YouTube पर जलवा, हर घंटे आ रहे हैं इतने मिलियन व्यूज
प्रेम अदीब
उसके बाद साल 1942 में आईं भरत मिलाप और राम-राज्य (1943) में राम की भूमिका अभिनेता प्रेम अदीब ने निभाई। इससे उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली। दोनों ही फिल्मों में सीता की भूमिका शोभना समर्थ ने निभाई थी।
-1775142007872.jpg)
जीतेंद्र
साल 1997 में दिलीप कनिकरिया द्वारा निर्मित और वी मधुसूदन राव द्वारा निर्देशित हिंदी पौराणिक फिल्म लव कुश में जीतेंद्र ने भगवान राम की भूमिका निभाई। उनके साथ जयाप्रदा सीता की भूमिका में नजर आईं। खास बात यह थी कि इस फिल्म में अरुण गोविल ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।
खबरें और भी

अरुण गोविल
स्क्रीन पर भगवान राम की भूमिका भले ही कई सारे कलाकारों ने निभाई हो लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता इससे अरुण गोविल को मिली। साल 1987 में पहली बार प्रसारित हुए रामानंद के धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि लोग उन्हें भगवान का दर्जा देने लगे थे।

गुरमीत चौधरी
उनके बाद अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी पौराणिक शो रामायण में भगवान राम के किरदार से प्रसिद्धि हासिल की थी। उसमें उनकी रियल लाइफ पत्नी देबिना बनर्जी ने सीता की भूमिका निभाई थी।
प्रभास
साल 2023 में आई ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया। हालांकि खराब विज़ुअल इफेक्ट्स और निर्देशन के कारण फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म में कृति सैनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था।