Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे इसमें डाउट... ' रणबीर कपूर की Ramayana का टीजर देखने के बाद टीवी की OG सीता ने दी अपनी राय

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:04 PM (GMT+05:30)

    नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर राम के रूप में दिखे। रमानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने व ...और पढ़ें

    दीपिका चिखलिया ने की रणबीर की तारीफ (फोटो-एक्स)

    दीपिका चिखलिया ने की रणबीर की तारीफ (फोटो-एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के बाद नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को रामायण का टीजर फाइनली रिलीज हुआ। इसके जरिए फैंस ने पर्दे पर राम बने रणबीर कपूर की पहली झलक देखी।

    इसके विजुअल्स को देखकर चर्चा भी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे ओम राउत की आदिपुरुष (Adipurush) से बेहतर बता रहे तो कुछ ने इसकी भव्यता की तुलना मणिरत्नम की फिल्मों से करनी शुरू कर दी। अब रमानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका चिखलिया ने भी इस पर अपनी राय दी है।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor 'श्रीराम' तो यश बनेंगे 'रावण', 4000 करोड़ की Ramayana में कौन निभा रहा है क्या किरदार?

    टीजर देखकर कैसा था दीपिका का रिएक्शन?

    इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने फिल्म के स्केल और प्रिजेंटेशन की तारीफ की। उन्होंने कहा- ''मैंने टीजर देखा और ये बहुत ही भव्य होने वाला है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है। मैं अब बस फिल्म का इंतजार कर रही और ये बहुत ही सुंदर लग रही। इसमें कोई डाउट नहीं।''

    Ranbir (17)

    दीपिका चिखलिया को रमानंद सागर की रामायण से काफी लोकप्रियता मिली थी। यह शो दूरदर्शन पर 1980 और 90 के दशक पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान इसका पुनः प्रसारण किया गया था जिससे नई जेनरेशन के व्यूअर्स के बीच भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी।

    रामायण के टीजर में क्या है खास?

    टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में कई अलग-अलग भावों में दिखाया गया है। एक राक्षस का वध करने से लेकर वनवास तक, दो मिनट और 38 सेकंड के इस टीज़र में रणबीर को इस पौराणिक चरित्र को उसकी प्रसिद्ध भव्यता, गरिमा, शालीनता और राजसी अंदाज में निभाते हुए दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- 2 मिनट 38 सेकेंड के Ramayana के टीजर का YouTube पर जलवा, हर घंटे आ रहे हैं इतने मिलियन व्यूज

    खबरें और भी