Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चार साल पहले Ranbir Kapoor ने ठुकरा दी थी नितेश तिवारी की Ramayana, इस वजह से नहीं बनना चाहते थे 'भगवान राम'

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 08:28 AM (IST)

    Ramayana Teaser: रणबीर कपूर ने विदेश में रामायण का टीजर लॉन्च होने के बाद खुलासा किया कि उन्होंने चार साल पहले यह फिल्म ठुकरा दी थी। ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी रामायण फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी रामायण फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) दो पार्ट में बन रही है जिसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

    पिछले साल रामायण की पहली झलक के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी और अब आखिरकार US में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ। 

    रणबीर ने ठुकरा दी थी रामायण

    टीजर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने चार साल पहले रामायण को ठुकरा दिया था।  टीजर लॉन्च इवेंट में रणबीर ने बताया कि उन्हें पहले नहीं लगा था कि वह भगवान राम का किरदार निभा सकते हैं। इवेंट में एक्टर ने कहा-

    मुझे याद है, जब नमित (मल्होत्रा) ने करीब 4 साल पहले मुझे यह पार्ट ऑफर किया था, तब मेरा पहला रिएक्शन था- 'नहीं'। मुझे लगा कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं, मैं उतना अच्छा नहीं हूं और मैं इस रोल के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर पाऊंगा।

    Ramayana

    यह भी पढ़ें- भारत में क्या दिक्कत...Ramayana का टीजर पहले विदेश में दिखाए जाने से नाराज हुए रणबीर कपूर के फैंस

    इस वजह से रणबीर ने बदला फैसला

    रणबीर कपूर ने बताया कि आखिर वह कौन सी वजह थी, जिसने उनके फैसले को बदल दिया। इसके पीछे उनकी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) थीं। जी हां, रणबीर का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी लाइफस्टाइल बदलने की जरूरत। बकौल अभिनेता-

    वह डर बहुत जल्द ही कृतज्ञता में बदल गया, क्योंकि मेरी जिंदगी में इस तरह के मौकों की बहुत जरूरत थी। मैं अपनी जिंदगी के ऐसे दौर में था, जहां मुझे अपनी जिंदगी और लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत थी। मैं पहली बार पिता बना था। मुझे लगता है कि भगवान राम का किरदार निभाना और पिता बनना- यह प्यारा संयोग मेरी जिंदगी में एक अहम मोड़ लाने के लिए जरूरी था।

    नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दीवाली 2027 के मौके पर आएगा।

    यह भी पढ़ें- Ramayana टीजर लॉन्च में फैन ने Ranbir Kapoor को गिफ्ट में दी अयोध्या राम मंदिर बनी जैकेट, हैरान रह गए एक्टर

    खबरें और भी