Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raha Kapoor Birthday Plans: एक साल की होने वाली है आलिया की बेटी, पापा रणबीर ने किया बर्थडे प्लान का खुलासा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 04:26 PM (IST)

    Raha Kapoor Birthday Plans आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) अगले महीने पूरे एक साल ही होने वाली ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी (Photo Instagram)
    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी (Photo Instagram)

    HighLights

    1. एक साल की होने जा रही है राहा कपूर
    2. बेटी का पहला जन्मदिन खास मनाएंगे आलिया और रणबीर
    3. फैंस के साथ रणबीर ने शेयर किया राहा का बर्थडे प्लान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Raha Kapoor Birthday Plans: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बीते साल अप्रैल में शादी की और फिर नवंबर में ये कपल बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बने।

     एक साल के अंदर-अंदर इस कपल ने दो बड़ी खुशियां फैंस के साथ साझा की। अब रालिया की बेटी पूरे एक साल की होने जा रही हैं। ऐसे में पापा रणबीर कपूर ने अपनी लाडली के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर  खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt And Raha Video: 11 महीने की बेटी संग आउटिंग पर निकली आलिया भट्ट, इस अंदाज में दिखी राहा

    रणबीर ने बताया कैसा होगा राहा का पहला बर्थडे

    णबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा 6  नवंबर को पूरे एक साल की होने वाली है। कपूर और भट्ट परिवार राहा की बर्थडे के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। ऐसे में अब पापा रणबीर ने राहा के बर्थडे प्लान के बारे में फैंस के साथ खुलकर बात की।

    हाल ही में एक्टर ने 'जूम' पर अपने फैंस के साथ इंटरेक्शन किया और इसी दौरान राहा के पहले जन्मदिन पर कहा, हम अपनी बेटी राहा के लिए घर पर एक पार्टी रखने वाले हैं, जिसमें सिर्फ परिवार और राहा के कजिन भाई-बहन शामिल होंगे और उस दिन का इंतजार हम सब कर रहे हैं।

    बेटी राहा संग नजर आई थी आलिया

    इस महीने के शुरुआत में आलिया और राहा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मां-बेटी संडे आउटिंग पर निकली थी। एक्ट्रेस के वीडियो को सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। आलिया राहा को गोद में लिए नजर आई थी। हालांकि, वीडियो में राहा कपूर का चेहरा छुपाया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Taimur Ali Khan: 7 महीनों बाद बहन राहा से पहली बार मिले थे तैमूर अली खान, ऐसा था छोटे नवाब का रिएक्शन

    बता दें, आलिया और रणबीर ने पेरेंट्स बनने के करीब चार महीने बाद मुंबई में मीडियाकर्मियों से खास मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर मीडिया को भी दिखाई थी।  साथ ही, उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें क्लिक न करें। ऐसे में अब मीडिया राहा का चेहरा नहीं दिखा रही है। अब देखना होगा राहा के पहले जन्मदिन पर उनकी कोई तस्वीर सामने आती है या नहीं।