यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taimur Ali Khan: 7 महीनों बाद बहन राहा से पहली बार मिले थे तैमूर अली खान, ऐसा था छोटे नवाब का रिएक्शन
Taimur Ali Khan Met Raha आलिया भट्ट हाल ही में करीना कपूर के घर बेटी राहा संग पहुंची थी। मां बनने के बाद आलिया पहली बार राहा को करीना की फैमिली से मि ...और पढ़ें

HighLights
- तैमूर अली खान ने की राहा कपूर से मुलाकात।
- बहन को देख हैरान हो गए थे तैमूर।
- किसी को भी उसके करीब नहीं आने दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taimur Ali Khan Met Raha: आलिया भट्ट ने बीते साल नवंबर में बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने बेटी राहा को लेकर कई इंटरव्यू में कई तरह के खुलासे किए।
हालांकि अभी कर उन्होंने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। इसी बीच शनिवार को आलिया बेटी संग पहली बार करीना कपूर के घर पहुंची। आलिया ने राहा की मुलाकात उनके दो बड़े भाई तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान से करवाई।
7 महीने बाद बहन राहा से मिले तैमूर और जेह
करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान एक लविंग बिग-ब्रदर हैं। यह पहली बार था, जब तैमूर अपनी छोटी बहन राहा से मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तैमूर ने राहा से पहली बार देखा था तो वह उसे देखते ही रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने किसी को भी उसके करीब नहीं आने दिया।
बहन को छोड़ने घर के बाहर आए थे तैमूर
इसी बीच तैमूर का एक वीडियो में सामने आया था, जिसमे वह मामी आलिया और बहन राहा को घर के नीचे तक सी-ऑफ करते नजर आए थे। वीडियो में देख सकते है जहां मां-बेटी कार में बैठी हैं, तो वहीं भाई तैमूर अपने कजिन बहन राहा को बाय-बाय कहते नजर आ रहे है। राहा को अलविदा कहने के लिए तैमूर की नैनी उन्हें प्यार से उठाती हैं और तैमूर उन्हें प्यार से बॉय बोलते हैं।
खबरें और भी
Taimur was saying bye to Alia Bhatt daughter raha.. So cute ♥️ pic.twitter.com/anm6nKFRJ3
— Hassan (@hassankadiri111) June 3, 2023
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएगी। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी दिखाई देंगी। जो 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।