पति का धोखा, सास-ननद का अत्याचार; 28 साल पहले आई Rani Mukerji की वो कल्ट फिल्म, 6 साल पहले हुई एक्टर की मौत
28 साल पहले रानी मुखर्जी दहेज प्रथा से जुड़ी एक ऐसी फिल्म लेकर आई थीं, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। आज के समय में यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन चुकी ह ...और पढ़ें

इस फिल्म से रानी ने टीवी पर किया था राज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं रानी मुखर्जी कितनी दमदार अभिनेत्री हैं, यह हम उनके करियर के शुरुआती दौर से ही देखते आए हैं। उन्होंने साल 1986 में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था।
इसके बाद रानी मुखर्जी ने आमिर खान के साथ 'गुलाम' में काम किया, जहां उनकी आवाज को डब किया गया, लेकिन एक्स्प्रेशन से वह सबको मात दे गईं। हालांकि, 28 साल पहले एक्ट्रेस ने एक ऐसी फिल्म भी की थी, जो दहेज प्रथा और समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाती है। जिसमें उनके किरदार की चर्चा आज तक होती है। कौन सी है यह मूवी जो आज कल्ट फिल्मों की लिस्ट में हो चुकी है शामिल, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
रानी ने सहा था पति का धोखा और सास का अत्याचार
रानी मुखर्जी की जिस कल्ट फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह 28 साल पहले साल 1998 में रिलीज हुई थी। जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो यह फ्लॉप रही, लेकिन टीवी पर आते ही यह कल्ट क्लासिक बन गई। मूवी का टाइटल था 'मेहंदी'। यह एक सामाजिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रानी मुखर्जी ( Rani Mukerji)ने पूजा का किरदार निभाया था, जो एक संस्कारी लड़की है और उसकी शादी एक लालची परिवार में हो जाती है।
दहेज के लिए लालची मां के कहने पर लड़का पूजा को धोखा देता है। वहीं सास और उसकी ननद मिलकर उस पर अत्याचार करते हैं। दहेज न मिलने के कारण निरंजन-पूजा को छोड़कर दूसरी शादी करने की कोशिश करता है। हालांकि, फिल्म के दूसरे भाग में दिखाया है कि कैसे रानी ससुराल के अत्याचारों के सामने घुटने नहीं टेकती और सास-ननद सबको सबक सिखाती है। इस फिल्म में रानी के अपोजिट फराज खान नजर आए थे, जिनका 6 साल पहले निधन हो गया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- डायरेक्टर जो था स्वतंत्रता सेनानी, Shammi Kapoor को बनाया हिट; रानी-काजोल के दादा ने सिनेमा को दीं कल्ट फिल्में
इस बीमारी से जूझ रहे थे रानी के को-स्टार
'मेहंदी' में रानी के पति की भूमिका अदा करने वाले फराज खान का 4 नवंबर 2020 में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे समय तक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। एक समय पर वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे, जब पूजा भट्ट और सलमान जैसे सितारों ने उनकी मदद की। हालांकि, गंभीर बीमारी से जूझते हुए 50 साल की उम्र में उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की हुई थी इतनी कमाई
हामिद अली के निर्देशन में बनी 'मेहंदी' 1998 में 2 करोड़ के बजट में बनी थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बस 2.55 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 4.63 करोड़ कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म को टीवी पर बार-बार दिखाया गया, जिसकी वजह से दहेज विरोधी और स्त्री की शादीशुदा जिंदगी को दर्शाती इस फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचा और यह कल्ट क्लासिक बन गई।