Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्लफ्रेंड संग समंदर में डूबते डूबते बचे Ranveer Allahbadia, Youtuber ने सुनाई डरावनी आपबीती

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 02:21 PM (GMT+05:30)

    रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और उनकी गर्लफ्रेंड TV एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ क्रिसमस वाले दिन एक अनहोनी घटना हुई। यूट्यूबर गोवा घूमने गए ...और पढ़ें

    समुद्र में डूबने वाले थे रणवीर अलाहबादिया (Photo: Instagram)
    समुद्र में डूबने वाले थे रणवीर अलाहबादिया (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. सबसे अजीब क्रिसमस रहा -रणवीर
    2. डूबने से बचे रणवीर अल्लाहबादिया
    3. यूट्यूबर को मांगनी पड़ी मदद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया जिन्हें बियर बाइसेप्स (Beer Biceps) के नाम से भी जाना जाता है अक्सर अपने पॉडकॉस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन फिलहाल यूट्यूबर एक खास वजह को लेकर चर्चा में हैं। उनके साथ एक अनहोनी घटना हो गई थी जिसमें वो बाल बाल बचे हैं।

    दोनों अच्छे स्विमर हैं

    दरअसल रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा गए थे जहां में समुद्र में तैरते समय लहरों की चपेट में आकर वो अचानक डूबने लगे। पॉडकास्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने खुलासा किया कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड बहुत अच्छे स्विमर हैं और तैरने के लिए समुद्र में कूद गए। हालांकि, धारा तेज थी और जिससे वो दूर बहने लगे। इसके बाद एक आईपीएस अधिकारी ने कपल की जान बचाई।

    यह भी पढ़ें: 'दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता हूं...' Boney Kapoor ने बताया श्रीदेवी के जाने के बाद कैसी है उनकी जिंदगी?

    सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    बता दें कि रणवीर टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने इस पूरी घटना का पूरा विवरण दिया और साथ में कई सारी फोटोज भी शेयर कीं। रणवीर ने ईसा मसीह की तस्वीर भी शेयर की है जोकि दर्शा रही है कि वो उनके कितने शुक्र गुजार हैं।

    गर्लफ्रेंड के साथ गोवा घूमने गए थे रणवीर

    अपनी पोस्ट में रणवीर ने लिखा,

    'गोवा की ओर से आप सभी को मेरी क्रिसमस। यह मेरे जीवन का सबसे अजीब क्रिसमस रहा है। हम अब बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन कल शाम 6:00 बजे, मुझे और मेरी गर्लफ्रेंड को बड़ी स्थिति से बचाना पड़ा। हम दोनों को खुले समंदर में तैरना पसंद है। मैं यह तब से कर रहा हूं जब मैं बच्चा था। लेकिन कल हम पानी के नीचे की धारा में बह गए। ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है लेकिन मैं कभी किसी के साथ नहीं रहा। खुद को अकेल निकालना आसान होता है लेकिन किसी और को अपने साथ निकालना हो तो मुश्किल बढ़ जाती है।'

    मदद के लिए लगाई गुहार

    उन्होंने आगे लिखा,'लगभग 5 से 10 मिनट के संघर्ष के बाद, हमने मदद के लिए आवाज लगाई। ऐसे में पास में तैर रहे 5 लोगों के एक परिवार ने तुरंत हमें बचा लिया। हम दोनों अच्छे स्विमर हैं लेकिन प्रकृति का प्रकोप ऐसा है कि यह किसी बिंदु पर आपकी सीमाओं को टेस्ट करेगा।'रणवीर की अपनी पोस्ट में उनकी जान बचाने वाले आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी का धन्यवाद दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'बाजीराव सिंघम' Ajay Devgn के निशाने पर आए Akshay Kumar, कहा- पहले उससे जाकर पूछो ये सवाल