Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब बॉलीवुड में काम नहीं कर सकते Ranveer Singh! क्या है 'धुरंधर' एक्टर पर लगे FWICE बैन का मतलब?

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:40 AM (IST)

    Ranveer Singh को FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज) ने इंडस्ट्री से बैन कर दिया है। ...और पढ़ें

    क्या है FWICE के बैन का मतबल?

    क्या है FWICE के बैन का मतबल?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर (Dhurandhar) देने वाले रणवीर सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने 'डॉन 3' से उनके कथित तौर पर बाहर होने के मामले में उनके खिलाफ 'असहयोग निर्देश' जारी किया है।

    सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे लोग

    इस घटना ने ऑनलाइन जगत में एक बड़ी बहस छेड़ दी है, जिसमें कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह एक्टर अब बॉलीवुड में काम करना जारी रख पाएंगे। तो, क्या FWICE की तरफ से लगाए गए इस बैन का मतलब यह है कि रणवीर सिंह अब फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं कर सकते? आइए जानते हैं क्या है इस बैन का मतलब?

    ranveer singh (18)

     

    यह भी पढ़ें- इधर Ranveer Singh पर लगा 'बैन', उधर हाथ लगी शाह रुख खान की 350 करोड़ की बजट वाली बड़ी फिल्म?

    क्या है FWICE बैन का मतलब?

    FWICE का बैन असल में पूरे इंडस्ट्री के लिए एक 'असहयोग निर्देश' होता है, न कि कोई कानूनी रोक। इसका मतलब है कि इससे जुड़े कामगारों और दूसरे लोगों से कहा जाता है कि वे शूटिंग या प्रोडक्शन के दौरान उस एक्टर के साथ काम न करें। चूंकि बॉलीवुड में फिल्म बनाने का काम काफी हद तक इन्हीं लोगों पर निर्भर करता है, इसलिए इस तरह के कदम से फिलहाल चल रहे काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स में काफी रुकावट आ सकती है।

    ranveer singh (20)

    क्या बॉलीवुड में काम नहीं कर सकते रणवीर सिंह?

    यह सरकार की तरफ से लगाया गया बैन नहीं है, और न ही यह किसी एक्टर को कानूनी तौर पर फिल्में साइन करने से रोकता है। तो जाहिर है, इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि रणवीर सिंह अब बॉलीवुड फिल्में नहीं करेंगे।

    खबरें और भी

    हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह भारत में तब तक नई फिल्मों की शूटिंग या प्रोडक्शन नहीं कर पाएंगे, जब तक कि वह और Don 3 के प्रोड्यूसर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाते।

    रणवीर सिंह से की 45 करोड़ रुपये की मांग

    फेडरेशन ने दावा किया कि एक्टर ने खुद आकर अपनी बात समझाने की कई रिक्वेस्ट का कोई जवाब नहीं दिया। Excel Entertainment, जो Don 3 को सपोर्ट कर रही है, ने भी रणवीर सिंह से उनके फिल्म छोड़ने से पहले प्री-प्रोडक्शन पर हुए खर्च के मुआवजे के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है।

    बैन पर रणवीर सिंह की टीम का रिएक्शन

    इस बीच, सिंह के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी किया और कहा कि एक्टर इस मामले को लेकर चल रही अटकलों में और कुछ जोड़ना नहीं चाहते हैं, और उनका मानना है कि इस तरह के प्रोफेशनल मतभेदों को निजी तौर पर ही सुलझाना सबसे अच्छा होता है। एक्टर के प्रवक्ता ने कहा, 'Don 3 से जुड़े हाल के घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जान-बूझकर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया है, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल चर्चाओं और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना सबसे अच्छा होता है'।

    ranveer singh (15)

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिलहाल अपनी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जो भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनकर उभरी है। उनकी आने वाली फिल्मों में प्रलय है जिसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं धुरंधर जेसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित करने वाले आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ भी वे एक मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'बैन' होने पर Ranveer Singh की टीम ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, Don 3 के विवाद पर कहा- 'उन्होंने जान-बूझकर...'