Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीपिका पादुकोण के नक्शे कदम पर हैं उनके पति Ranveer Singh, बर्थडे से एक दिन पहले फैंस को दिया बड़ा झटका

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 09:27 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट हटा दिए हैं जिससे उनके फैंस हैरान हैं। इंस्टाग्र ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने हटाए इंस्टाग्राम पोस्ट (Photo Credit- Instagram)
    रणवीर सिंह ने हटाए इंस्टाग्राम पोस्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर किया कुछ ऐसा
    2. फैंस को एक्टर का अकाउंट देखकर हो रही है हैरानी
    3. बर्थडे से एक दिन पहले चर्चा में आ गए रणवीर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक्टिविटी पर लोग नजर रखते हैं। 6 जुलाई को एक्टर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे और इससे ठीक एक दिन पहले उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है। उनके जैसा कदम उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी पहले उठा चुकी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता की किस हरकत से फैंस को झटका लग सकता है।

    रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर क्या किया?

    पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह ने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट हटा दिए हैं। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। रणवीर के बारे में बता दें कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कल वह अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया कि एक्टर बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म से अपना लुक शेयर कर सकते हैं। खैर, उन्होंने अपना पूरा फीड साफ कर दिया है, लेकिन एक स्टोरी छोड़ दी है।

    ये भी पढ़ें- आदित्य धर ने Ranveer Singh के जन्मदिन के लिए प्लान किया सरप्राइज, Dhurandhar से है खास कनेक्शन

    रणवीर सिंह का नाम उन चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर उनके 47 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट चर्चा में आ जाती है। हालांकि, अब उनके पूरे इंस्टाग्राम को साफ करने से लोगों को हैरानी हो रही है।

    एक्टर की एक स्टोरी ने खींचा सभी का ध्यान

    अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दी है, लेकिन एक स्टोरी नजर आ रही है। इसमें दो तलवार वाली इमोजी के साथ 12:12 लिखा हुआ है। हालांकि, उन्होंने बहुत ज्यादा जानकारी इस बारे में नहीं दी है। ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर कल दोपहर को धुरंधर फिल्म से अपना लुक शेयर कर सकते हैं। शायद यह उन्होंने फिल्म को लेकर बज बनाने के लिए किया है, जिससे हर किसी की नजरें उनकी पोस्ट पर रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ranveer Singh Best Movies: Padmaavat के खिलजी या लुटेरा के वरुण, रणवीर के किस किरदार ने जीता आपका दिल?