Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh ने कांतारा चैप्टर 1 के दैव को बताया 'भूत', उतारी नकल; अब हुए बुरी तरह ट्रोल

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:39 PM (IST)

    गोवा में IFFI 2025 के समापन पर, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' (Kantara Chapter 1) में उनके अभिनय की तारीफ की और फिल्म के 'भूत ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने ऋषभ को किया कॉपी (फोटो-एक्स)

    रणवीर सिंह ने ऋषभ को किया कॉपी (फोटो-एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। IFFI 2025 का कल गोवा में समापन हो गया। इस दौरान कांतारा चैप्टर 1 एक्टर ऋषभ शेट्टी और रणवीर सिंह भी मौजूद रहे। रणवीर ने इस बीच ऋषभ के अभिनय की जमकर तारीफ की। हालांकि, इस मौके पर उनका एक वीडियो गलत कारणों से वायरल हो रहा है।

    कांतारा चैप्टर 3 में नजर आएंगे रणवीर?

    रणवीर इस दौरान ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के क्लाइमेक्स सीन भूत कोला की नकल उतारते नजर आए जोकि कई दर्शकों को अच्छा नहीं लगा। इंटरनेट यूजर्स इसके लिए रणवीर की आलोचना कर रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर खुद को कांतारा चैप्टर 3 में कास्ट करने की भी सिफारिश करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी Ranveer Singh की 'धुरंधर, डेट हुई आउट!

    कमेंट सुन ऋषभ को आई हंसी

    वीडियो में रणवीर कहते सुनाई दे रहे हैं, "मैंने सिनेमाघरों में कंतारा चैप्टर 1 देखी और ऋषभ ने क्या बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। खासकर जब फीमेल भूत (चामुंडी देव) आपके शरीर में प्रवेश करती है। वह शॉट कमाल का था।" फिर उन्होंने उस सीन की नकल की, जिससे ऋषभ हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। रणवीर ने दर्शकों से यह भी पूछा कि क्या वे उन्हें कंतारा 3 में देखना चाहेंगे। उन्होंने फैंस से ऋषभ तक यह मैसेज पहुंचाने का आग्रह किया।

    Ranveer Singh asking to be cast in Kantara 3 at an event
    byu/dukhi_mogambo inBollyBlindsNGossip

    फैंस ने की एक्टर की आलोचना

    हालांकि, उनका ये कमेंट कई लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया। एक यूजर ने लिखा, "अभिनेताओं को इस बात की बुनियादी समझ कैसे नहीं होती कि क्या कहना चाहिए और क्या नहीं? साउथ के लोगों के लिए यह बेहद अपमानजनक है कि उनकी देवी को एक महिला भूत कहा जा रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "सच कहूं तो, मुझे यह काफी अपमानजनक लगा। रणवीर को बेहतर पता होना चाहिए।" एक तीसरे यूज़र ने कमेंट किया, "यह देवियों का घोर अनादर है।" एक अन्य ने कहा, "भूत? उन्हें अपने शब्दों का ज़्यादा ध्यान रखना चाहिए था—यह बेहद बेतुका है।"

    ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कंटारा' का प्रीक्वल है। इसे ऋषभ ने डायरेक्ट किया है और वो इसमें एक्टर भी हैं। कहानी पहली फिल्म में दिखाई गई परंपराओं और पैतृक संघर्ष की उत्पत्ति की गहराई में जाती है।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- सनी देओल के परिवार संग जुड़ने जा रहा Deepika Padukone की बहन का रिश्ता? किस पर आया अनीशा का दिल